BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधानसभा अग्निकांड पर बोले सुप्रियो, आपातकालीन तरीके से भ्रष्टाचार छुपाओ अभियान शुरू

by bnnbharat.com
December 6, 2019
in Uncategorized
विधानसभा अग्निकांड पर बोले सुप्रियो, आपातकालीन तरीके से भ्रष्टाचार छुपाओ अभियान शुरू

विधानसभा अग्निकांड पर बोले सुप्रियो, आपातकालीन तरीके से भ्रष्टाचार छुपाओ अभियान शुरू

Share on FacebookShare on Twitter

निरज कुमार,

रांची: रांची के नवनिर्मित विधानसभा में बुधवार को लगी आग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सरकार पर निशाना साधा. रांची में शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले पर हमने सरकार और चुनाव आयोग जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. इससे जुड़े अधिकारियों के कार्यों की भी समीक्षा होनी चाहिए और आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाना चाहिए.

सुप्रियो ने कहा कि पार्टी ने गुरुवार को राज्यपाल से मुलाकात कर इस आगजनी कांड पर न्यायिक कार्रवाई की मांग की है. अभी सूचनाएं आ रही हैं कि आज से नवनिर्मित विधानसभा की रिपेयरिंग शुरू कर दी गयी है. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने आपातकालीन तरीके से भ्रष्टाचार छुपाओ अभियान की शुरुआत कर दिया है. राज्य के आला अधिकारि‍यों के भ्रष्टाचार का स्मारक विधानसभा भवन था.

उन्होंने खुद इससे मुक्त रखने के लिए नई साजिश रची है. कई तरह के बहाने बनाए जा रहे हैं. 2 दिन बीत जाने के बाद भी कोई प्राथमिकी दर्ज ना होना इस बात को दर्शाता है कि भ्रष्टाचार को छिपाने की कोशिश की जा रही है. जिम्मेवार पदाधिकारी या जो शख्स इसमें शामिल है, उसे बचाने का काम किया जा रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि मैं यह बात इसलिए कह रहा हूं क्योंकि एक्सपर्ट ने जो बात हमें बतायी है उसमें शार्ट सर्किट से किसी एक स्पॉट पर पहले से फ्रेमिंग किया गया था. उसके बाद उसका फैलाव हुआ. घटना को इस तरह से अंजाम दिया गया है कि बिल्डिंग के चारों स्पॉेट पर एक साथ आगजनी शुरू हुई.

उन्होंने कहा कि हमें पता है कि प्रकाश की गति ध्वनि की गति से तेज चलती है, पर यह कैसा आग था जिसमें एक साथ चारों स्पॉट पर आग लग गयी. अभी तक इसमें कोई प्राथमिकी तक दर्ज नहीं हुई. दमकल की गाड़ियां गई, उनका पक्ष आया कि हमने फायर क्लीयरेंस कंडीशनल दिया था.

सुप्रियो ने रांची नगर निगम पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि नगर निगम बताएं कि 11 तारीख को उसने कंप्लीशन सर्टिफिकेट कैसे जारी कर दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पोस्टल बैलेट से मत लेने के लिए 46 टीमों को किया गया रवाना

Next Post

खूंटी में मतदान प्रारंभ, लोगो में दिख रहा उत्साह

Next Post
खूंटी में मतदान प्रारंभ, लोगो में दिख रहा उत्साह

खूंटी में मतदान प्रारंभ, लोगो में दिख रहा उत्साह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d