BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विवाद के बाद सूरज पंचोली ने छोड़ा इंस्टाग्राम, कहा- मुझे सांस लेने दो

by bnnbharat.com
August 22, 2020
in Uncategorized
विवाद के बाद सूरज पंचोली ने छोड़ा इंस्टाग्राम, कहा- मुझे सांस लेने दो
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर हो रहे बवाल को लेकर सूरज पंचोली ने इंस्टाग्राम छोड़ने के फैसला किया है. उनका कहना है कि उन्हें चैन से सांस लेने की जरूरत है.

सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियन की मौत को लेकर बॉलीवुड के कई स्टार्स सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुके हैं. इसमें एक्टर सूरज पंचोली का नाम भी शामिल है. खबरें थी कि सूरज और दिशा की अच्छी दोस्ती थी, जिसकी वजह से इस विवाद में उनका नाम खूब घसीटा गया. हालांकि बाद में सूरज ने ये बात साफ भी की कि उनके और दिशा के बीच कोई दोस्ती नहीं है.

इसके अलावा सूरज की गर्लफ्रेंड रहीं एक्ट्रेस जिया खान की मां ने भी सुशांत सिंह राजपूत के केस पर कई बातें कहीं. इसमें उन्होंने सूरज पंचोली और जिया के बारे में भी बातें कहीं, जिसके काफी चर्चे हुए. सूरज पंचोली जमकर ट्रोल हुए.

अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट लिखते हुए सूरज पंचोली ने कहा कि वे सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं. उन्होंने लिखा- अलविदा इंस्टाग्राम. उम्मीद है तुमसे दोबारा मुलाकात होगी, जब दुनिया एक बेहतर जगह बन चुकी होगी. मुझे सांस लेने की जरूरत है.

सूरज पंचोली की मां को डर, कहीं बेटा ना पहुंचा ले खुद को नुकसान

वहीं इंडिया टुडे के साथ इंटरव्यू में सूरज पंचोली ने कहा था कि उनकी मां परेशान हैं कि मैं अपने आपको सेल्फ-हार्म ना कर लूं. सूरज ने बताया था कि सुशांत की मौत के बाद भी मेरी मां मेरे पास आई थीं और उन्होंने मुझसे पूछा था कि अगर तुम्हारे दिल में कुछ भी है तो तुम बता सकते हो और हमसे बात कर सकते हो.

गौरतलब है कि सूरज पंचोली दिवगंत अभिनेत्री जिया खान के बॉयफ्रेंड रह चुके हैं. जिया की मौत को लेकर भी सूरज पर आरोप लगे थे. हालांकि अब तक इस केस का फैसला नहीं हो पाया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना संक्रमित अधिवक्ताओं को तत्काल मिलेंगे 25 हजार

Next Post

लोहरदगा का मिनी दुग्ध संग्रहण केंद्र को अनिश्चित काल के लिए बंद

Next Post
लोहरदगा का मिनी दुग्ध संग्रहण केंद्र को अनिश्चित काल के लिए बंद

लोहरदगा का मिनी दुग्ध संग्रहण केंद्र को अनिश्चित काल के लिए बंद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d