रामगढ़: श्री श्री राम नवमी पूजा समिति नई सराय मोड़ की बैठक राम मंदिर के प्रांगण में ईश्वर सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसका संचालन नरेश महतो ने किया.
बैठक में श्री श्री राम नवमी पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. जिसमें सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया. बैठक में रामनवमी पूजा समिति के सदस्यों ने कहा कि पिछले वर्ष सुरेंद्र महतो की अगुवाई में राम नवमी पूजा धूमधाम से मनाई गई थी.
इसलिए पुनः सुरेंद्र महतो को समिति का अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में संरक्षक के रूप में ईश्वर सिंह, अनिल सिंह, नरेश महतो, नवदीप सिंह, नारायण यादव को बनाया गया. वहीं अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, उपाध्यक्ष गौरीशंकर, महासचिव संजय महतो, सह सचिव चंदन जायसवाल, कोषाध्यक्ष वरुण राय, ओमप्रकाश साव, कार्यकारिणी सदस्य टोनी सिंह, बजरंग पांडे, अनिल यादव, रविंद्र पांडे, चंदर गोप, पतासी यादव, हीरा प्रसाद को बनाया गया.

