BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PM मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक के वीर जवानों को किया याद

by bnnbharat.com
September 29, 2019
in समाचार
PM मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक के वीर जवानों को किया याद
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की करीब एक सप्ताह की यात्रा खत्म कर शनिवार को स्वदेश लौटे. नई दिल्ली एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. पीएम मोदी ने अमेरिकी दौरे का जिक्र करते हुए कहा, ”ह्यूस्टन में प्रवासी भारतीयों के भव्य कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी’ में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन-डेमोक्रेट दोनों पहुंचे. जिस तरह से अमेरिका में भारतीय समुदाय ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी, वह बहुत बड़ी बात थी.” इस दौरान प्रधानमंत्री ने जनसमूह को संबोधित करते हुए ठीक तीन साल पहले हुए सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया और कहा कि मैं उस दिन एक पल नहीं सोया था.
पीएम मोदी ने कहा, ”आज 28 सितंबर है, 3 साल पहले इसी तारीख को मैं पूरी रात जगा था. हर पल टेलीफोन की घंटी कब बजेगी, इसी के इंतजार में था. 3 साल पहले 28 सितंबर की रात को ही मेरे देश के वीर जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक करके भारत की आन-बान-शान को दुनिया के सामने और अधिक ताकत के साथ प्रस्तुत किया था.”

28-29 सितंबर 2016 की दरमियानी रात को भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में घुसकर आतंकी शिविरों को तबाह कर दिया था. दरअसल, जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में आतंकियों ने हमला किया था. इस हमले में सेना के 18 जवान शहीद हो गए थे. इसी के बाद सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था.

मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :

  • प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ 2014 में प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद मैं संयुक्त राष्ट्र गया था. मैं अब भी संयुक्त राष्ट्र गया. इन पांच सालों में मैंने बहुत बड़ा बदलाव देखा. भारत के प्रति सम्मान, भारत के प्रति उत्सुकता काफी बढ़ी है. इसका मुख्य कारण 130 करोड़ भारतीय हैं जिन्होंने एक मजबूत सरकार को चुना है.’’
  • दिल्ली से बीजेपी के छह सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा शहर में प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद थे. प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रमुख और राज्यसभा सांसद विजय गोयल भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. मोदी ने इसे “यादगार स्वागत” करार दिया. प्रधानमंत्री ने हवाईअड्डे के बाहर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की.
  • पीएम मोदी ने इसे “यादगार स्वागत” करार दिया. प्रधानमंत्री ने हवाईअड्डे के बाहर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की. उन्होंने दिल्ली पुलिस की तरफ से किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच रोडशो भी किया.
  • पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रदेश भाजपा ने जिलों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं को एकत्रित किया था. कार्यकर्ताओं को हवाईअड्डे तक पहुंचाने के लिए बसों का प्रयोग किया गया.
  • दिल्ली रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने असाधारण स्वागत, आतिथ्य के लिए अमेरिका के लोगों को धन्यवाद दिया और विश्वास व्यक्त किया कि अमेरिका में अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने जिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, उससे भारत और इसकी विकास यात्रा को काफी लाभ मिलेगा.
  • भाजपा ने पालम टेक्निकल एरिया के बाहर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया. वहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटे.
  • पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘प्रधानमंत्री का काफिला आसानी से गुजरे, इसकी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का प्रयोग किया गया.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आठ सिख कैदी को गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती पर किया जाएगा रिहा

Next Post

29.9.2019 का राशिफल, जानिये कैसा होगा आज आपका दिन

Next Post
29.9.2019 का राशिफल, जानिये कैसा होगा आज आपका दिन

29.9.2019 का राशिफल, जानिये कैसा होगा आज आपका दिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d