BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुरजेवाला का बयान, व्यक्तिगत स्पर्धा से बड़ा है राजस्थान, बैठक में आएं पायलट

by bnnbharat.com
July 13, 2020
in Uncategorized
सुरजेवाला का बयान, व्यक्तिगत स्पर्धा से बड़ा है राजस्थान, बैठक में आएं पायलट
Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान: राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट के बीच सोमवार को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा, साथ ही नाराज चल रहे उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से अपील करते हुए कहा कि वो विधायक दल की बैठक में आएं और यहां आकर बातचीत करें. कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन राजस्थान की सरकार नहीं गिरेगी.

कई बार सचिन पायलट से बात हुई: सुरजेवाला

केंद्रीय नेतृत्व की ओर से जयपुर भेजे गए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पिछले 48 घंटे में कांग्रेस नेतृत्व ने कई बार सचिन पायलट से बात की है. राजस्थान सरकार जनता की सेवा के लिए काम करेगा. हम सभी विधायकों और नेताओं से अपील करते हैं कि वो विधायक दल की बैठक में शामिल हों, कांग्रेस की सरकार को मजबूत करने का काम करें.

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कभी-कभी वैचारिक मतभेद उत्पन्न होता है, लेकिन इससे अपनी ही सरकार को कमजोर करना ठीक नहीं हैं. अगर कोई मतभेद है तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी की अगुवाई में हम इसका समाधान निकालेंगे. व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा के जरिए सरकार को कमजोर करना ठीक नहीं.

बीजेपी के तीन विभाग हुए एक्टिव

आज सुबह ही अशोक गहलोत के करीबी लोगों पर आयकर विभाग की छापेमारी की गई. इसपर कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी की ओर से हर बार जांच एजेंसियों को आगे किया जाता है, आज सुबह से ही कांग्रेस के साथियों पर इस तरह से छापेमारी करवाकर डराने की कोशिश की जा रही है. रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि IT, ED और CBI बीजेपी के ही तीन विभाग हैं.

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस आलाकमान और केसी वेणुगोपाल ने सचिन पायलट से बात की है, अगर उन्हें कोई दिक्कत है तो वो सामने आकर बात कर सकते हैं.

आपको बता दें कि सचिन पायलट अभी भी दिल्ली में हैं, ऐसे में वो कांग्रेस की विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे या नहीं इसपर संशय बना हुआ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हर्निया के सफल ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य मंत्री रिम्स से डिस्चार्ज

Next Post

योगी राज में अब तक मारे गए 122 अपराधी, कुल 6126 एनकाउंटर हुए

Next Post
योगी राज में अब तक मारे गए 122 अपराधी, कुल 6126 एनकाउंटर हुए

योगी राज में अब तक मारे गए 122 अपराधी, कुल 6126 एनकाउंटर हुए

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d