BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने दीदी किचन व दाल-भात केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

by bnnbharat.com
April 9, 2020
in Uncategorized
उपायुक्त ने दीदी किचन व दाल-भात केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने दीदी किचन व दाल-भात केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नैन्सी सहाय ने वैश्विक आपदा कोरोना संक्रमण के बचाव, रोकथाम व असहाय एवं अतिगृह तबके के परिवारों को दी जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त द्वारा मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत स्थित फुटबॉल ग्राउंड में बनाये गए अस्थायी वेंडिंग जोन का निरीक्षण कर लोगों से इसी प्रकार संयम व धैर्य बनाये रखने की अपील करते हुए परिसर में लॉक डाउन के दरम्यान की गयी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया.

Also Read This: NSUI ने गरीब, जरूरतमंदों के साथ मनाया 50वां स्थापना दिवस

इसके अलावा वेंडिंग जोन में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर रेडक्रॉस सोसाईटी द्वारा वेंडिंग जोन के प्रवेश द्वार पर लोगों हेतु सेनिटाइजर की व्यवस्था के साथ सब्जी विक्रेताओं को मास्क उपलब्ध कराया गया है. इसके अलावे रेडक्रॉस सोसाईटी के स्वयं सेवकों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन को लेकर लगातार लोगों को जागरूक करने के प्रयास की सराहना करते हुए उपायुक्त ने रेडक्रॉस सोसाईटी, मधुपुर के सदस्यों व स्वयं सेवकों के भरपूर सहयोग हेतु उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया. वेंडिंग जोन के निरीक्षण के क्रम में लॉक डाउन के नियमों के पालन के साथ सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन को देखते हुए उपायुक्त ने अपनी संतुष्टि जाहिर करते हुए मधुपुरवासियों का आभार व्यक्त किया.

इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से बात-चीत करते हुए उपायुक्त नैन्सी सहाय ने कहा कि मधुपुर अनुमंडल के लोग समझदारी का परिचय देते हुए जिस प्रकार लॉक डाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं, वह इनकी कर्तव्य के प्रति सजगता को दिखाता है. उन्होंने कहा कि किसी को कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की आवश्यकता है. लॉकडाउन में मधुपुरवासियों के लिए सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी जरूरी कदम लगातार उठाए गए हैं.

Also Read This: स्वास्थ्य विभाग की मुख्य सचिव कोरोना वायरस से पीड़ित, डॉक्टरों को घर बुला करा रहीं इलाज 

इसके अलावा उपायुक्त द्वारा अग्रसेन भवन, मधुपुर में बने फूड ग्रेन बैंक का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया. साथ हीं चैम्बर ऑफ कॉमर्स, मधुपुर, विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं, समाजसेवियों द्वारा जरूरतमंद व असहायों के मदद हेतु फूड ग्रेन बैंक को मजबूत करने व जरूरतमंदों को ससमय सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर सभी का आभार प्रकट किया. इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि लॉक डाउन से प्रभावित गरीब, बेघर एवं असहाय लोगों की मदद हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किया जा रहें है. इसी कड़ी में गरीब, मजदूर तबके एवं लॉक डाउन से प्रभावित दूरदराज क्षेत्र के व्यक्तियों को आवश्यक सुविधा पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा देवघर जिला अंतर्गत इन्डोर बैडमिंटन स्टेडियम, देवघर और अग्रसेन भवन मधुपुर में कुल दो फूड ग्रेन बैंक का निर्माण किया गया था, ताकि लोगों द्वारा दान स्वरुप दिए गए खाद्य सामग्रियों को वहां संग्रहित कर उससे जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके.

भोजन की गुणवत्ता से समझौता नहींः उपायुक्त

लॉक डाउन के दरम्यान असहाय, दिव्यांग, बुजुर्ग लोगों को दीदी किचन व दाल-भात केन्द्र के माध्यम से निःशुल्क भोजन कराये जाने की व्यवस्था का औचक निरीक्षण उपायुक्त द्वारा किया गया. इस दौरान उपायुक्त द्वारा मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न दीदी किचन व दाल-भात केन्द्रों में समाज के बेसहारा, जरूरतमंद एवं अति गरीब लोगों को करायें जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जानकारी भोजन कर रहे लोगों से ली गयी. साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था, साबुन की उपलब्धता व लाभुक पंजी, स्टॉक पंजी से जुड़े आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिया गया.

इसके अलावे उपायुक्त द्वारा इन केन्द्रों में कार्य कर रहे कर्मियों व सखी मंडल के दीदियों को निदेशित किया कि लोगों को भोजन कराते समय स्वच्छता व सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें. साथ हीं भोजन के पहले व बाद में साबुन से हाथ अवश्य धुलवायें जाय व स्वच्छता के प्रति प्रेरित भी किया जाए.

Also Read This: प्रेमिका की मौत से आहत युवक ने की आत्महत्या

इसके अलावे उपायुक्त नैन्सी सहाय द्वारा संबंधित अधिकारियों व JSLPS के जिला कार्यक्रम प्रबंधक को निर्देशित किया कि दीदी किचन में भोजन की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखें. किसी प्रकार की शिकायत या कौताही मिलने पर सीधे कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावे उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन केंद्रों के माध्यम से गरीब व असहाय परिवारों को भोजन की सुविधा मिलती रहे, इसे सुनिश्चित कर ले.

निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त नैन्सी सहाय ने अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर योगेन्द्र प्रसाद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एक बेहतर टीम भावना का उदाहरण आप सभी के द्वारा इस वैश्विक आपदा के समय प्रस्तुत किया जा रहा है, जो कि वाकई काबिल तारिफ है.

Also Read This: कोरोना भगाओ, भूख मिटाओ अभियान के तहत कंट्रोल रूम की स्थापना

इस दौरान उपरोक्त के अलावे प्रशिक्षु आईएएस रवि आंनद, अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर योगेन्द्र प्रसाद, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मधुपुर अनंत झा, अंचलाधिकारी, मधुपुर मनीष कुमार एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जरूरतमंदों की मदद कर रहे रामगढ़ के एक दंपत्ति

Next Post

अदाणी पावर झारखंड लिमिटेड ने झारखंड के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का योगदान दिया

Next Post
अदाणी पावर झारखंड लिमिटेड ने झारखंड के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का योगदान दिया

अदाणी पावर झारखंड लिमिटेड ने झारखंड के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का योगदान दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d