BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वेयरहाउस का औचक निरीक्षण

by bnnbharat.com
March 9, 2020
in Uncategorized
वेयरहाउस का औचक निरीक्षण

वेयरहाउस का औचक निरीक्षण

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, अपर जिला दंडाधिकारी(विधि व्यवस्था) नंदकिशोर लाल द्वारा संयुक्त रूप से जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. निरीक्षण के क्रम में सीसीटीवी चालू हालत में पाया गया. इस संबंध में उपायुक्त द्वारा कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण एवं निर्वाचन विभाग के संबंधित पदाधिकारी को सीसीटीवी को बैटरी के माध्यम से भी जोड़ने का निर्देश दिया गया जिससे बिजली के कटने की स्थिति में भी सीसीटीवी कैमरा निर्बाध रूप से कार्यरत रहे.

उपायुक्त द्वारा कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग को निर्देश दिया गया कि यथाशीघ्र संबंधित पदाधिकारी को नवनिर्मित भवन को हैंड ओवर करें. उपायुक्त ने वेयर हाउस के पास ही खाली पड़े सरकारी जमीन पर मतगणना केंद्र बनाने संबंधी डीपीआर बनाने का भी निर्देश दिया.

उल्लेखनीय है कि नवनिर्मित वेयर हाउस के पास मतगणना केंद्र हेतु आवश्यकता अनुरूप सरकारी जमीन उपलब्ध है. यदि वेयरहाउस के पास मतगणना केंद्र का निर्माण हो जाता है तो इससे हर बार कोऑपरेटिव कॉलेज की आवश्यकता नहीं पड़ेगी जिससे छात्रों को भी किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा जिला प्रशासन के पास मतगणना केंद्र के होने से कई भी सहूलियत होगी.

ईवीएम की सुरक्षा में लगे 14 सुरक्षा गार्ड निरीक्षण के क्रम में तीन लोग उपस्थित थे. जबकि दो लोग अनुपस्थित थे, उपायुक्त द्वारा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया एवं सुरक्षा पर किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की बात कही गई. निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता( भवन निर्माण विभाग) सहित निर्वाचन विभाग के पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह पर महिलाओं को किया गया सम्मानित

Next Post

सरयू राय ने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ शिष्टाचार मुलाकात

Next Post
सरयू राय ने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ शिष्टाचार मुलाकात

सरयू राय ने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ शिष्टाचार मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d