BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हैरतअंगेज: क्वारंटाइन सेंटर में मजदूरों के खाने में निकला कीड़ा, हड़कंप

by bnnbharat.com
May 15, 2020
in Uncategorized
हैरतअंगेज: क्वारंटाइन सेंटर में मजदूरों के खाने में निकला कीड़ा, हड़कंप

हैरतअंगेज: क्वारंटाइन सेंटर में मजदूरों के खाने में निकला कीड़ा, हड़कंप

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का कहर थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है. लोगों के लिए परेशानी कम होती हुई नजर नहीं आ रही है. एक तरफ देशवासी वायरस से लड़ रहे हैं तो दूसरी ओर सिस्टम में बैठे लोगों से भी जूझ रहे हैं. बिहार के गोपालगंज जिले से एक ऐसी ही हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आ रही है. दरअसल, गोपालगंज के एक क्वारंटाइन सेंटर में मजदूरों के खाने में कीड़े निकलने से हड़कंप मच गया.

गोपालगंज का है मामला

मामला बिहार के गोपालगंज जिले के मानिकपुर कन्या हाई स्कूल में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर का है. जहां मजदूरों के खाने में कीडे़ निकलने पर श्रमिकों ने जमकर हंगामा किया. मामला बढ़ता देख इसकी सूचना जिला प्रशासन के अधिकारियों को दे दी गई. मजदूरों का आरोप है कि इसी तरह पिछले कुछ दिनों से उन्हें गंदा खाना खिलाया जा रहा है. शिकायत के बावजूद भी उसमें कोई सुधार नहीं किया गया.

मजदूरों के मुताबिक व्यवस्था अव्यवस्थित है

साथ ही मजदूरों का कहना है कि यहां पर मच्छर भी भारी संख्या में है. इसके मच्छरदानी मांगी गई लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है. मजदूरों के मुताबिक यहां पर कुल 110 प्रवासी मजदूर बाहर से आकर ठहरे हैं इसमें कितने मजदूरों को मच्छर काटने से शरीर पर जख्म हो गया है फिर भी प्रशासन नींद से नहीं जाग पा रहा है. मामला सुर्खियों में आने के बाद गोपालगंज के बीडीओ पंकज कुमार ने तत्काल भोजन हटाने और साफ खाना मंगवाने के आदेश दिए. उनके मुताबिक मजदूरों की सारी मांगे पूरी की जाएगी.

पहली घटना नहीं है

गौरतलब है कि इस क्वारंटाइन सेंटर की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी 9 मई को शौचालय की बंदी के कारण हंगामा हुआ था. जिसके कारण मजदूरों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता था. 13 मई को भी नाश्ता और भोजन की क्वालिटि को लेकर हंगामा हो चुका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार अमीरों के साथ है और गरीबों के खिलाफ: अखिलेश यादव

Next Post

5 स्पेशल ट्रेन करीब 6000 प्रवासी श्रमिकों को लेकर पहुंची झारखंड

Next Post
5 स्पेशल ट्रेन करीब 6000 प्रवासी श्रमिकों को लेकर पहुंची झारखंड

5 स्पेशल ट्रेन करीब 6000 प्रवासी श्रमिकों को लेकर पहुंची झारखंड

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d