BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘सरेंडर मोदी’: दुश्मन देश के नेता से भी बदतर कमेंट, माफी मांगें राहुल गांधी: BJP

by bnnbharat.com
June 21, 2020
in Uncategorized
‘सरेंडर मोदी’: दुश्मन देश के नेता से भी बदतर कमेंट, माफी मांगें राहुल गांधी: BJP

'सरेंडर मोदी': दुश्मन देश के नेता से भी बदतर कमेंट, माफी मांगें राहुल गांधी: BJP

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर किए गए ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए उनसे माफी मांगने को कहा है. भारतीय जनता पार्टी के नेता शहनवाज हुसैन ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी मर्यादा तोड़ रहे हैं और देश का अपमान कर रहे हैं. पीएम के इस तरह के अपमान को देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी. जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल राहुल गांधी लगातार कर रहे हैं वैसे शब्दों का इस्तेमाल तो दुश्मन देश का नेता भी भारत के प्रधानमंत्री के लिए नहीं करता.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें नरेंद्र मोदी की बजाय ‘सरेंडर’ (आत्मसमर्पण कर देने वाला) मोदी कहा है. इसके साथ ही राहुल गांधी ने उन पर चीन के आगे समर्पण कर भारतीय क्षेत्र को देने का भी आरोप लगाया. राहुल ने ट्वीट किया, “नरेंद्र मोदी वास्तव में सरेंडर मोदी हैं.”

कांग्रेस नेता इस दौरान अपने शनिवार के हमलावर रुख से एक कदम आगे निकल गए. उन्होंने शानिवार को कहा था कि मोदी ने भारतीय क्षेत्र में चीनी अतिक्रमण के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. उन्होंने यह बयान प्रधानमंत्री के यह कहने के बाद दिया था कि चीनी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ नहीं की है.

गौरतलब है कि 15 जून को पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में चीन के पीपल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में एक अधिकारी सहित 20 भारतीय जवना शहीद हो गए थे, तब से विपक्ष सत्ता पक्ष पर लगातार निशाना साध रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रंप ने कोरोना के लिए चीन को ठहराया जिम्मेदार, कहा यह है ‘कुंग-फ्लू’

Next Post

दतिया में पुलिस ने चलाया छापामारी अभियान, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

Next Post
दतिया में पुलिस ने चलाया छापामारी अभियान, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

दतिया में पुलिस ने चलाया छापामारी अभियान, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d