BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीएम के काफिले को रोकने व पुलिस पर हमला मामले के मुख्य आरोपी का कोर्ट में सरेंडर

by bnnbharat.com
January 7, 2021
in समाचार
सीएम के काफिले को रोकने व पुलिस पर हमला मामले के मुख्य आरोपी का कोर्ट में सरेंडर
Share on FacebookShare on Twitter

अदालत ने मुख्य आरोपी भैरव सिंह को 14दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा

रांची:- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला रोकने की कोशिश और पुलिस कर्मियों पर हमले के मामले में मुख्य आरोपी भैरव सिंह ने गुरुवार को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया.   अदालत ने भैरव सिंह को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. न्यायिक हिरासत में लिये जाने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में भैरव सिंह ने कहा कि 3 जनवरी को रांची के ओरमांझी में जिस तरह से एक युवती की निर्मम हत्या कर दी गयी, उस मामले में पुलिस-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने की कोशिश की जा रही थी. पुलिस को उन्हें तलाश करने की बजाय आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना चाहिए.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले के मामले में भैरव सिंह को गिरफ्तार करने की कोशिश में सोमवार से चल रही थी, चार जनवरी की रात से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. पुलिस की तेज कार्रवाई और लगातार पड़ते छापे के बीच आज सुबह भैरव सिंह ने अभिषेक प्रसाद की अदालत में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया. पुलिस ने अबतक 26 लोगों को गिरफ्तार किया है. 76 नामजद सहित 50 अज्ञात महिला और पुरूष के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है. इन सभी लोगों के खिलाफ धारा 147,148,149, 152, 153,186,189, 290, 323, 307, 353, 341, 342, 333, 504,269, 270,120ठ आईपीसी के तहत मामला दर्ज हुआ है.

इधर,

न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद पुलिस कर्मियों द्वारा जेल ले जाने के क्रम में बजरंग दल के सदस्यों ने कोर्ट परिसर में नारेबाजी की. नारेबाजी और सदस्यों का आक्रोश देख कर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची . कोतवाली डीएसपी भोला प्रसाद सिंह और इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल ने नारेबाजरी कर रहे लोगों को कोर्ट परिसर से बाहर निकाला. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला के दौरान रांची के कई इंस्पेक्टर घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोविड-19 वैक्सीनेशन में सहयोग और सहभागिता को लेकर बैठक

Next Post

19साइबर अपराधी गिरफ्तार, 25मोबाइल, 44सिम जब्त

Next Post
नक्सली व उसकी पत्नी हत्याकांड मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

19साइबर अपराधी गिरफ्तार, 25मोबाइल, 44सिम जब्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d