BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सर्वे में खुलासा: भारत में भ्रष्टाचारियों की बल्ले-बल्ले, एशिया में नंबर -1 घूसखोर हैं भारतीय

by bnnbharat.com
November 26, 2020
in समाचार
सर्वे में खुलासा: भारत में भ्रष्टाचारियों की बल्ले-बल्ले, एशिया में नंबर -1 घूसखोर हैं भारतीय
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: पूरे एशिया में अगर सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी लोग कहीं मिलते हैं तो वो भारत में हैं. ऐसा हम नहीं बल्कि ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के एक सर्वे में दावा किया गया है. इस सर्वे के मुताबिक भारत में घूसखोरी की दर 39 फीसदी है. सर्वे की मानें तो 47 फीसदी लोग मानते हैं कि पिछले 12 महीनों में भ्रष्टाचार बढ़ा है.

हालांकि 63 फीसदी लोगों का मानना है कि सरकार भ्रष्टाचार से निपटने के लिए उचित कदम उठा रही है. सर्वे बताता है कि भारत में 46 फीसदी लोग अपना काम करवाने के लिए निजी संपर्कों का फायदा उठाते हैं. रिपोर्ट का कहना है कि रिश्वत देने वाले करीब आधे लोगों से घूस मांगी गई है, वहीं निजी संपर्कों का इस्तेमाल करने वाले 32 फीसदी लोगों का कहना है कि अगर वे ऐसा ना करते तो उनका काम नहीं होता.

दूसरे नंबर पर कंबोडिया 

भारत के बाद दूसरे नंबर पर कंबोडिया है, यहां 37 फीसदी लोग रिश्वत देते हैं. इसके बाद भ्रष्टाचार की दर 30 फीसदी होने के साथ इंडोनेशिया तीसरे नंबर पर है. 

वहीं सबसे कम दर वाले देशों की बात करें तो मालदीव और जापान में भ्रष्टाचार की दर सबसे कम है. इन दोनों देशों में मात्र दो फीसदी लोग ही ऐसा करते हैं.

दक्षिण कोरिया की स्थिति की बात करें तो यहां भ्रष्टाचार की दर 10 फीसदी है और नेपाल में 12 फीसदी लोग ही भ्रष्टाचार करते हैं. हालांकि इस सर्वे में पाकिस्तान को शामिल नहीं किया गया है.

भारत में जिन लोगों को सर्वे में शामिल किया गया, उनमें से पुलिस के संपर्क में आए 42 फीसदी लोगों ने घूस दी. पहचान पत्र जैसे सरकारी दस्तावेज हासिल करने के लिए 41 फीसदी लोगों को घूस देनी पड़ी. रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा किया गया कि 63 फीसदी लोग भ्रष्टाचार की जानकारी देने में डरते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चूहों से है परेशान…? जानें घर से भगाने के आसान तरीके

Next Post

अलविदा माराडोना: करियर के पीक पर हुए थे नशे का शिकार

Next Post
अलविदा माराडोना: करियर के पीक पर हुए थे नशे का शिकार

अलविदा माराडोना: करियर के पीक पर हुए थे नशे का शिकार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d