BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुशांत केस: CBI जांच के लिए एकजुट हुआ बॉलीवुड

मौनी रॉय सहित कईयों ने उठाई आवाज  

by bnnbharat.com
August 14, 2020
in समाचार
सुशांत केस: CBI जांच के लिए एकजुट हुआ बॉलीवुड
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: लोग लगातार सुशांत सिंह को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर सुशांत मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मुहिम चलाई जा रही है. सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी को लगभग दो महीने पूरे हो चुके हैं लेकिन इस मामले की अभी तक जांच पूरी नही हो पाई है. अब इसका समर्थन बॉलीवुड के सितारे भी कर रहे हैं. कृति सेनन और कंगना रनौत के बाद वरुण धवन, मौनी रॉय और अमीषा पटेल ने भी सुशांत मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है.

गुरुवार को वरुण धवन और मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी मामले की जांच सीबीआई से करवाने वाली मुहिम का समर्थन किया. वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में  #cbiforSS लिखा. वहीं मौनी रॉय ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपना समर्थन दिया. उन्होंने भी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा.

वरुण धवन और मौनी रॉय की तरह ही अमीषा पटेल ने भी इंस्टाग्राम पर सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए #cbiforSSR लिखा. अभिनेत्री और गायिका श्वेता पंडित ने सुशांत मामले की जांच सीबाआई से करवाने वाली मुहिम का समर्थन करती दिखीं. उन्होंने ट्वीट किया कि सुशांत का परिवार भी सच जानने का हकदार है. सच्चाई सामने आने की जरूरत है.

कृति सेनन ने किया समर्थन

कृति ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैं प्रार्थना करती हूं कि सच जल्दी सामने आए. उसका परिवार, उसके दोस्त और फैंस सभी सच जानना चाहते हैं. मुझे आशा है और प्रार्थना करती हूं कि सीबीआई इस की जांच करें ताकि उसमें किसी भी तरह का कोई राजनीति एजेंडा शामिल ना हो. ताकि असल मायनों में सुशांत के परिवार को न्याय मिल सके.’ इसके साथ ही कृति सेनन ने अपने पोस्ट में #CBIForSSR हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है.

कंगना ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा जारी किया. इस वीडियो में कंगना सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रही हैं. कंगना ने इस ट्वीट के साथ लिखा, ‘मुंबई पुलिस सुशांत केस की जांच की जल्दबाजी कर रही है. संजय राउत का कहना है कि इंवेस्टिगेशन लगभग पूरी हो चुकी है. हम सभी सच्चाई जानने के अधिकारी हैं. सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच करे.’

अंकिता लोखंडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया. इस वीडियो में अंकिता कह रही हैं, ‘देश जानना चाहता है कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत के साथ क्या हुआ. सुशांत को इंसाफ मिलना चाहिए.’ इसके साथ उन्होंने #CBIforSSR के हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है. वीडियो में अंकिता के हाथ में एक कार्ड है जिसमें सुसांत के लिए सीबीआई जांच की मांग की जा रही है.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात की

Next Post

फेसलेस टैक्स एसेसमेंट स्कीम झुनझुना: कांग्रेस

Next Post
स्पीकर पर दबाव बनाना संसदीय परंपरा के खिलाफ: आलोक दूबे

फेसलेस टैक्स एसेसमेंट स्कीम झुनझुना: कांग्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d