BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुशांत मामला: पिता ने रिया चक्रवर्ती को ठहराया हत्यारा, जहर देने का लगाया आरोप

by bnnbharat.com
August 27, 2020
in समाचार
सुशांत मामला: पिता ने रिया चक्रवर्ती को ठहराया हत्यारा, जहर देने का लगाया आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: सुशांत सिंह राजपूत केस में सुशांत के पिता के के सिंह ने पहली बार रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाया है. आपको बता दें की सीबीआई जांच का आज सातवां दिन है. सीबीआई की पूछताछ में अब तक कई बड़े खुलासे हो चुके हैं. इस बीच सुशांत के पिता ने रिया को सीधे-सीधे हत्यारा बताया है.

के के सिंह ने कहा है कि, ”रिया मेरे बेटे को लंबे समय से जहर दे रही थी. जल्द से जल्द उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए और सजा मिलनी चाहिए.” इससे पहले सुशांत के परिवार के वकील ने कहा था कि पहले हमें बताया गया था सुशांत को इलाज के दौरान कुछ दवाइयां दी जा रही थीं. अब हमें पता चल रहा है कि सुशांत को कोई बैन या फिर खतरनाक ड्रग दिया जा रहा था.

बता दें सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच जारी है और इस बीच आरोप लग रहे हैं कि रिया चक्रवर्ती ड्रग्स डीलरों के संपर्क में थीं. ये आरोप उनके फोन से रिकवर किए गए वॉट्सऐप चैट के आधार पर लगाए जा रहे हैं.

खबर है कि सुशांत से संपर्क में ऐसे कई लोग थे, जो ड्रग्स लेते थे. यह भी बताया जा रहा है कि उन लोगों का ड्रग डीलर्स से कॉन्टेक्ट था. यही वजह है कि सुशांत केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एनसीबी अपनी जांच शुरू कर चुकी है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम भी अब इस केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है.

सुशांत केस में ड्रग एंगल का खुलासा रिया चक्रवर्ती के डिलीट किए गए वॉट्सऐप चैट से हुआ है. इस वॉट्सएप चैट में रिया चक्रवर्ती ने MDMA जैसे ड्रग्स को लेकर बात की है. बीते रोज सुशांत मामले में खुलासा हुआ था कि रिया के कहने पर ही उनके घर से सारे सबूत नष्ट किए गए.

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 2.4 करोड़ के पार

Next Post

खूंटी: एसआई ने अंचलाधिकारी पर लगाया गाली-गलौज करने का आरोप

Next Post
बड़ी खबर: पुलिसकर्मियों को निलंबित करना अब नहीं होगा आसान

खूंटी: एसआई ने अंचलाधिकारी पर लगाया गाली-गलौज करने का आरोप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d