BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुशांत केस: आज होगी रिया की याचिकाओं पर सुनवाई

by bnnbharat.com
August 11, 2020
in समाचार
सुशांत केस: आज होगी रिया की याचिकाओं पर सुनवाई
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: आज सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में  अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की दो याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. इसमें से एक याचिका में रिया ने सुशांत के पिता केके सिंह की ओर से पटना में दर्ज कराए गए मामले को मुंबई स्थानांतरित करने की अपील की है इसके साथ ही अदालत बिहार, महाराष्ट्र, केंद्र सरकार और सुशांत के पिता की ओर से दाखिल जवाबों पर भी फैसला दे सकती है.

रिया ने अपने हलफनामे में दलील दी है कि इस प्रकरण को लगातार सनसनीखेज बनाये जाने से उन्हें अत्यधिक सदमा पहुंचा है और उनके निजता के अधिकार का उल्लंघन हुआ है. उन्होंने सुशांत की मौत के मामले में पटना में दर्ज प्राथमिकी मुंबई स्थानांतरित करने के लिये शीर्ष न्यायालय में याचिका दायर की है, जिस पर होने वाली अगली सुनवाई की तारीख से एक दिन पहले सोमवार को उन्होंने यह बात कही थी.

रिया ने मीडिया ट्रायल का लगाया है आरोप

सोमवार को रिया चक्रवर्ती ने एक याचिका दायर करते हुए मीडिया ट्रायल का आरोप लगाया था.  उन्होंने यह दावा भी किया कि इस प्रकरण को सनसनीखेज बनाने के लिये उन पर ‘मीडिया ट्रायल’ चलाया जा रहा है, जिस वजह से वह अत्यधिक सदमे में हैं. उन्होंने कहा  था कि बिहार में विधानसभा चुनाव होना है, इसलिए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को ‘तिल का ताड़’ बनाया जा रहा है.

ईडी ने सोमवार को नौ घंटे की थी पूछताछ

वहीं, सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों से करीब नौ घंटे पूछताछ की थी. रिया, उनके भाई शौविक और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती सुबह करीब 11 बजे बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय पहुंचे. उन्हें सोमवार को पेश होने के लिए सम्मन भेजा गया था.

मुंबई पुलिस की महिला कर्मियों के साथ रिया को और साथ में उनके भाई शौविक को रात नौ बजे के कुछ समय बाद ईडी कार्यालय से निकलते हुए देखा गया. दिन में एजेंसी ने रिया और राजपूत की प्रबंधक श्रुति मोदी तथा दिवंगत अभिनेता के मित्र एवं रूममेट सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ की. पिठानी ने कई समाचार चैनलों से कहा था कि वह 14 जून को बांद्रा के फ्लैट पर मौजूद थे जब सुशांत कथित तौर पर फंदे से लटक गए थे.

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनुभवी पढ़े लिखे विधायक को शिक्षा मंत्री का दायित्व दें और जगन्नाथ महतो को पढ़ने का पूरा मौका देः अजय राय

Next Post

कोरोना वायरस संकट पर PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग सातवीं बैठक आज

Next Post
जानें मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा…?

कोरोना वायरस संकट पर PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग सातवीं बैठक आज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d