BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुशांत सिंह मामला: परिवार ने चैट का स्क्रीनशॉट किया मुंबई पुलिस के साथ साझा

by bnnbharat.com
August 5, 2020
in समाचार
सुशांत सिंह मामला: परिवार ने चैट का स्क्रीनशॉट किया मुंबई पुलिस के साथ साझा
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई:  केके सिंह सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने हाल ही में एक वीडियो रिलीज कर बताया था कि  मुंबई पुलिस को उन्होंने फरवरी में जानकारी दी कि उनके बेटे की जान को खतरा है. केके सिंह का आरोप है कि उस दौरान मुंबई पुलिस ने कुछ भी नहीं किया. वहीं मुंबई पुलिस का कहना है कि उन्हें इस बारे में लिखित शिकायत नहीं मिली थी. अब सुशांत के परिवार ने कथित तौर पर व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसमें सुशांत के जीजा ओपी सिंह और मुंबई आईपीएस ऑफिसर परमजीत सिंह दहिया के बीच बातचीत की गई थी. ओपी सिंह हरियाणा पुलिस के सीनियर आईपीएस ऑफिसर हैं.

सुशांत सिंह के जीजा ने मैसेज भेजा था हालांकि व्हॉट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट में नाम को छुपा दिया गया है. स्क्रीनशॉट के मुताबिक, इसी साल 19 फरवरी को परमजीत सिंह दहिया के पास मैसेज किया गया कि ‘वह घर में सबका प्यारा है. मेरी पत्नी उसे लेकर परेशान है.’ एक अन्य मैसेज में लिखा गया कि ‘रिया कुछ दिन पहले ही सुशांत के यहां रहने पहुंची. उसके डिप्रेशन का इलाज कराने के बहाने वो (रिया) और उसका परिवार उसे हवाई अड्डे के पास एक रिजॉर्ट में ले गए और तीन महीने तक उसे वहीं रखा. तब से वे उसे और उसके व्यावसायिक मामलों का प्रबंधन कर रहे हैं.’

एक अन्य मैसेज में सुशांत के परिवार ने लिखा कि ‘उसका क्लासमेट बुद्धा उसके साथ ही है. वह आपको मिल जाएगा. ऐसा नहीं होना चाहिए कि वो खुद को नुकसान पहुंचा ले.’ आगे सुशांत के परिवार ने लिखा, ‘जब मामला बढ़ गया तो सुशांत ने मेरी पत्नी को फोन किया. वह हमारे साथ दो तीन दिन तक रहा. बाद में वो अपनी शूटिंग का हवाला देकर चला गया.’

एक अन्य मैसेज किया गया, ‘वो फिर से वहां गया क्योंकि रिया ने सुशांत की टीम के सभी वफादार लोगों को हटा दिया था और अपने लोगों को रख दिया था. उसकी तीसरी बहन दिल्ली में एक वकील हैं, जो कई बार उनके साथ रहा करती थीं और अक्सर उससे मिलने जाती थीं. वो उसे देखकर घबरा जाती थीं कि उसके आस पास ऐसे लोग हैं जिन्होंने उस पर पूरी तरह से काबू में कर लिया है. वो उनके सामने आत्मसमर्पण कर चुका है. उसकी जान खतरे में है.’

इससे पहले सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने ओपी सिंह की ओर से कथित तौर पर मिले व्हाट्सएप मैसेज को साझा किया. सिद्धार्थ ने जो मैसेज साझा किया उसके मुताबिक सुशांत अपने परिवार से संपर्क में नहीं थे. ओपी सिंह फरवरी में मुंबई पहुंचे थे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का राशिफल 

Next Post

आंधी में डूबी नाव, 35 से अधिक लोग थे सवार, दर्जनों लापता

Next Post
आंधी में डूबी नाव, 35 से अधिक लोग थे सवार, दर्जनों लापता

आंधी में डूबी नाव, 35 से अधिक लोग थे सवार, दर्जनों लापता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d