BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुशांत सिंह केस: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सीबीआई जांच की मांग

by bnnbharat.com
July 30, 2020
in Uncategorized
खत्म हुआ इंतजार: रिलीज हुआ सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर, रुला देगी ये इमोशनल लव स्टोरी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि पुलिस को उनका काम करने दीजिए. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता अलख प्रिया का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को कहा कि बॉम्बे हाई कोर्ट जाएं.

सुशांत की बहन मीतू सिंह और उनके दोस्त महेश कृष्णा शेट्टी का बयान दर्ज:

दूसरी ओर मुंबई पहुंची बिहार पुलिस ने सुशांत की बहन मीतू सिंह और उनके दोस्त महेश कृष्णा शेट्टी का बयान दर्ज किया. सुशांत की बहन ने बताया कि रिया ने सुशांत को पूरी तरह से अपने वश में कर रखा था. उन्होंने बताया कि रिया उसे भूत-प्रेत की कहानियां सुनाती थी, ताकि वह घर खाली कर दे और उसने ऐसा ही किया. वहीं बिहार पुलिस अब सुशांत के बैंक खाते की भी जांच करेगी. इसके साथ ही उन सभी डॉक्टरों से पूछताछ की जाएगी जिन्होंने सुशांत का इलाज किया था.

मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग:

वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि बिहार मूल के युवा बॉलीवड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला रोज नए तथ्यों के उजागर होने व उनके पिता द्वारा पटना पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने से लगातार गहराता जा रहा है. अब मामले की जांच महाराष्ट्र व बिहार पुलिस द्वारा होने से बेहतर है कि प्रकरण की जांच सीबीआई ही करे. इससे पहले महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि इस मामले में सीबीआई जांच की जरुरत नहीं है. मुंबई पुलिस इसकी जांच में सक्षम है.

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई:

गौरतलब है कि सुशांत के पिता केके सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके बाद से बिहार पुलिस इस केस की तहकीकात कर रही है. रिया पर केके सिंह ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हार्दिक पंड्या बने पिता, पत्नी ने बेटे को दिया जन्म

Next Post

अब 30 सितंबर तक फाइल किया जा सकेगा आईटीआर

Next Post
अब 30 सितंबर तक फाइल किया जा सकेगा आईटीआर

अब 30 सितंबर तक फाइल किया जा सकेगा आईटीआर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d