पटना: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां पटना में विसर्जित की गईं. गुरुवार की दोपहर पटना के गंगा घाट पर सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां लेकर उनके परिवार के लोग और पंडित पहुंचे, जिसके बाद परिवार ने एक नाव पर जाकर बीच गंगा में उनकी अस्थियों को प्रवाहित किया. सुशांत की अस्थियां दीघा गंगा घाट पर की गई जहां सुशांत की मां की भी अस्थियां विसर्जित की गईं थीं.
सुशांत सिंह की अस्थियों को विसर्जित उनकी बहन प्रियंका सिंह और रानी सिंह ने किया इस दौरान नाव पर उनके साथ पिता केके सिंह और पंडित भी मौजूद थे. उनके साथ में सुशांत के परिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि उनका श्राद्धकर्म पटना से ही होगा. हालांकि, ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि गांव पूर्णिया से भी उनका श्राद्ध हो सकता है.

