BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुशांत सिंह के दोस्त ने दिशा सालियान के मंगेतर पर लगाए गंभीर आरोप, CBI से की पूछताछ की अपील

by bnnbharat.com
September 28, 2020
in समाचार
सुशांत सिंह के दोस्त ने दिशा सालियान के मंगेतर पर लगाए गंभीर आरोप, CBI से की पूछताछ की अपील
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: सुशांत सिंह केस सुलझने का नाम ही नहीं ले रहा है, दिनों दिन उलझता जा रहा है. पहले मनी लॉन्ड्रिंग और फिर ड्रग एंगल से जांच हो रही है. सुशांत की मौत का कनेक्शन उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत से भी जोड़ा जा रहा है. इस बीच सुशांत का एक दोस्त सामने आया है जिसने मामले में दिशा सालियान के मंगेतर रोहन राय से पूछताछ की अपील की है.

सुशांत के दोस्त युवराज सिंह ने कहा कि सीबीआई को दिशा सालियान के मंगेतर से भी पूछताछ करनी चाहिए. इससे सुशांत के केस को सुलझाने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि वो लोग सिस्टम को इस तरह धीरे काम करता हुआ नहीं देख सकते.

युवराज सिंह कहते हैं कि ‘यह स्पष्ट है कि यह डबल मर्डर है. हम रोहन राय को पकड़ने और उसका नार्को विश्लेषण के लिए कह रहे हैं. यह केस वहीं खत्म हो जाएगा. अगर हम उसे पकड़ लेते हैं तो सब कुछ साफ हो जाएगा.’ ड्रग्स एंगल की जांच पर युवराज सिंह ने कहा कि इससे केवल घुमाया जा रहा है. उन्होंने सुशांत के परिवार से आगे आकर बात करने के लिए अनुरोध किया.

युवराज सिंह ने कहा कि ‘इस मामले को सुलझाने के लए दिशा सालियान के मंगेतर को पकड़ना होगा. सुशांत के पैसे ठगे गए. उसे बहकाया गया. उसे अंधेरे में रखा गया. उसे उसके परिवार से दूर रखा गया. यह एक सुनियोजित हत्या है. मैं सुशांत के प्रशंसकों की बेसब्री को समझता हूं, लेकिन उम्मीद नहीं खोता. सच्चाई जल्द ही सामने आएगी.‘

सुशांत केस में जांच से खुश नहीं परिवार

करीब एक महीने से केस की जांच कर रही सीबीआई ने अब तक सुशांत की मौत से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है. सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा कि अभिनेता के परिवार को लगता है कि जांच को एक अलग दिशा में ले जाया जा रहा है. सारा ध्यान ड्रग्स मामले की ओर लगाया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

UPSC ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- सिविल सेवा की परीक्षा में देरी अब असंभव

Next Post

भारतीय आबादी अभी हर्ड इम्युनिटी से दूर, आत्मसंतुष्टि का भाव पैदा नहीं होना चाहिए: हर्षवर्धन

Next Post
कोरोना को जल्द मिलेगी मात, चार वैक्सीन पूर्व-नैदानिक परीक्षण चरण में: स्वास्थ्य मंत्री

भारतीय आबादी अभी हर्ड इम्युनिटी से दूर, आत्मसंतुष्टि का भाव पैदा नहीं होना चाहिए: हर्षवर्धन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d