मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उनके इस कदम से पूरा बॉलीवुड स्तब्ध है. सभी लोग उनके असामयिक निधन से सकते में हैं. सभी लोग शोक जता रहे हैं. उनके अंतिम संस्कार को लेकर पहले खबर आ रही थी कि पटना में होगा. लेकिन उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही होगा. उनके पिता और कुछ करीबी रिश्तेदार मुंबई पहुंच चुके हैं.
सुशांत सिंह राजपूत का रविवार को पोस्टमार्टम किया गया, जो काफी लंबे समय तक वक्त तक चला. मिली जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या का ही मामला लग रहा है. हालांकि, कुछ अंगों को अभी जेजे अस्पताल भेजा गया है जहां फॉरेंसिक जांच की जा रही है.
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके कमरे से मिला था. नौकर ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी. नौकर ने बताया था कि सुबह 10 बजे जूस पीने के बाद वे कमरे में गये और फांसी लगा ली. कुछ घंटे बाद नौकर और कमरे में मौजूद अन्य लोगों ने दरवाजा खोलना चाहा, तो दरवाजा अंदर से बंद था. काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खुला, मगर दरवाजा खुलने के बाद कमरे में जो दिखा उसे देखकर लोग हैरान हो गये. जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी गई. सुशांत के कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है.
मिली जानकारी के अनुसार सुशांत पिछले 6 महीने से काफी परेशान थे. वे डिप्रेशन में थे और उनका इलाज चल रहा था, वह लगातार डॉक्टर के संपर्क में थे. करीबी रिश्तेदारों के अनुसार नवंबर में उनकी शादी होने वाली थी.

