मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स मामले में घिरी रिया चक्रवर्ती ने बयान दिया है सुशांत कभी-कभी गांजा पीते थे, लेकिन ड्रग्स कभी नहीं ली. करीब 5 घंटे की पूछताछ के बाद भी एनसीबी रिया से ड्रग्स के तारों को नहीं जोड़ पाई, नतीजतन उन्हें एक बार सोमवार को बुलाया गया है.
बताया जाता है कि सोमवार को उनको बुलाने के पीछे वजह सिदर्थ पिठानी और अब्बास खालोई से पूछताछ करना है, जिसके बाद रिया को गिरफ्तार किया जा सकता है. वहीं रिमांड के पहले दिन ही सुशांत के कुक दीपेश सावंत ने खुलासा किया है कि सुशांत गांजा पीते थे.
उन्हें ये गांजा स्टाफ के अलावा ऋषिकेश पवार सहित अब्बास खालोई नामक व्यक्ति पहुंचाता था. खुलासे में सांवत ने बताया है कि उन्होंने रिया ही नहीं बल्कि अपने स्टाफ के सामने भी गांजा पीते थे,जिसके बाद एनसीबी मामले में अब जांच कर रहा है.
सोमवार का दिन सुशांत केस में अहम हो सकता है. बीते 48 घंटो में सीबीआई ने जांच में काफी तेजी दिखाई है. उनके पास सभी फोरेसिंक रिपोर्ट भी आ गई है,यही नहीं अधिकांश संदिग्धों के बयान अब ईडी,एनसीबी और सीबीआई के सामने अलग अलग आए हैं,जिसके बाद सीबीआई ने अपनी एक रिपोर्ट तैयार की है.
एनसीबी के दफ्तर से बाहर निकलते ही रिया ने अपने वकील के साथ बयान दिया कि वह गिरफ्तार होने के तैयार है,प्यार के लिए उसे ये सजा मिलनी चाहिए. चूकि उन्हें जबरन केस में फंसाया जा रहा है,इसलिए वे सच का इंतजार कर रही है और इसलिए उन्होंने कोर्ट में किसी भी तरह की अग्रिम जमानत के लिए याचिका नहीं दी है.

