BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुशांत आत्महत्या मामला: CBI का शक- पोस्टमॉर्टम सही से नहीं हुआ है या फिर रिपोर्ट में है गड़बड़ी

by bnnbharat.com
August 22, 2020
in Uncategorized
सुशांत आत्महत्या: मुंबई पुलिस खड़ी कर रही बाधा, केस CBI को दें- वकील
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच तेज हो गई है. सुशांत का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर और एक्सपर्ट की टीम से सीबीआई के अफसर पूछताछ करेंगे. सीबीआई को शक है कि या तो पोस्टमॉर्टम सही से नहीं हुआ है या फिर रिपोर्ट में कोई गड़बड़ी है.

बताया जा रहा है कि सीबीआई, मुंबई पुलिस से भी पोस्टमॉर्टम को लेकर सवाल-जवाब करेगी. मुंबई पुलिस से सीबीआई पूछेगी कि उन्होंने दूसरे डॉक्टर या एक्सपर्ट से क्यों नहीं संपर्क किया.

विशेषज्ञों द्वारा सीबीआई को बताया गया है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृत्यु के समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी का उल्लेख क्यों नहीं किया गया है?

सुशांत सिंह राजपूत की अटॉप्सी रिपोर्ट सामने आ गई है. अटॉप्सी रिपोर्ट में कहा गया है कि लटकने के कारण दम घुटने से (अप्राकृतिक) सुशांत की मौत हुई है. इसमें यह भी बताया गया कि थायरॉयड-उपास्थि के स्तर पर गर्दन के चारों ओर मौजूद दबने के निशान (संयुक्ताक्षर चिह्न) भी मौजूद हैं. रिपोर्ट के मुताबिक ‘संयुक्ताक्षर’ (लिगेचर) की कुल लंबाई 33 सेंटीमीटर है.

बता दें कि लिगेचर मार्क को आम भाषा में गहरा निशान कहते हैं. आमतौर पर यह यू शेप का होता है, जो बताता कि गला किसी रस्सी या उसके जैसी चीज से कसा गया है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि गर्दन की दाईं ओर लिगेचर का निशान अधिक और गहरा है और गर्दन के पीछे और ग्रीवा के फैलाव पर यह निशान नहीं है. रिपोर्ट में लिगेचर के निशान के बारे में विस्तृत विवरण दिया गया है.

पांच डॉक्टरों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि चमड़े के नीचे के ऊतक और मांसपेशियों में और थायरॉयड ग्रंथि, स्वरयंत्र की मांसपेशियों और कंठ नली की मांसपेशियों में रक्तस्राव का कोई सबूत नहीं है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पंखे से लटक कर युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

बेरोजगारी के कारण दंपति ने खुदकुशी करने की कोशिश की

Next Post
बेरोजगारी के कारण दंपति ने खुदकुशी करने की कोशिश की

बेरोजगारी के कारण दंपति ने खुदकुशी करने की कोशिश की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d