BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुशांत आत्महत्या मामला: केंद्र ने मानी बिहार सरकार की सिफारिश, अब होगी CBI जांच

by bnnbharat.com
August 5, 2020
in Uncategorized
सुशांत आत्महत्या मामला: केंद्र ने मानी बिहार सरकार की सिफारिश, अब होगी CBI जांच
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से कराने की बिहार सरकार की सिफारिश मान ली है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने ये जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी है.

बिहार पुलिस की जांच को चुनौती देने वाली रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है. जस्टिस ह्रषिकेश रॉय इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं.

रिया चक्रवर्ती ने अपनी याचिका में बिहार में शुरू की गई जांच को चुनौती देते हुए मुंबई में जांच कराने की अपील की है.

पिछले दिनों सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने पटना पुलिस में रिया चक्रवर्ती के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की थी. सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर में पैसा ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकसाने की बात कही है.

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर पर मृत पाए गए थे. मुंबई पुलिस इस मामले को आत्महत्या मान कर जाँच कर रही है.

मुंबई पुलिस ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती समेत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कई नामचीन हस्तियों से पूछताछ की है. इनमें महेश भट्ट से लेकर संजय लीला भंसाली तक शामिल हैं.

एक दिन पहले ही बिहार सरकार ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की थी.

हालांकि महाराष्ट्र सरकार पहले ही सीबीआई से जांच कराने की मांग को ठुकरा चुकी है.

जस्टिस रॉय ने कहा- एक प्रतिभाशाली अभिनेता की दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति में मौत हो गई. कोर्ट इस मामले में महाराष्ट्र सरकार का पक्ष जानना चाहता है.

जस्टिस रॉय ने महाराष्ट्र पुलिस ने हलफनामा दायर कर ये बताने को कहा है कि उन्होंने जांच में प्रोफेशनल तरीके से काम किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के पुलिस अधिकारी को क्वारंटीन करने के लिए मुंबई पुलिस की आलोचना की और कहा कि ये सही संदेश नहीं देता है.

रिया चक्रवर्ती के वकील श्याम दीवान ने कहा कि वे चाहते हैं कि बिहार में कराई गई एफआईआर मुंबई ट्रांसफर हो.

लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने इसका विरोध किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झरिया व जोड़ापोखर थाना सील

Next Post

चार वर्षीय बच्चे की जेसीबी चालक की लापरवाही से गयी जान

Next Post
चार वर्षीय बच्चे की जेसीबी चालक की लापरवाही से गयी जान

चार वर्षीय बच्चे की जेसीबी चालक की लापरवाही से गयी जान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d