BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुशांत आत्महत्या मामला: खानसामा से पूछताछ, सनसनीखेज खुलासा

by bnnbharat.com
August 1, 2020
in समाचार
सुशांत आत्महत्या मामला: खानसामा से पूछताछ, सनसनीखेज खुलासा
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई:  अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में बिहार सरकार के एडवोकेट जनरल ललित किशोर ने आरोप लगाया है कि बिहार पुलिस की छानबीन में मुंबई पुलिस सहयोग नहीं कर रही है. बिहार पुलिस ने शुक्रवार को अपने ही दम पर सुशांत के खानसामा से पूछताछ की है और उससे पुलिस को कुछ नई चीजें पता चली हैं. अब तक हुई मुंबई पुलिस की छानबीन पर भी सवाल उठने लगे हैं.

ललित ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘जब एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में जांच करने जाती है तो संबंधित राज्य और उनके अधिकारी पूरा सहयोग देते हैं. लेकिन, इस केस में ऐसा नहीं हो रहा है.’ दरअसल, पुलिस सूत्रों के हवाले से मीडिया को खबर मिली है कि बिहार से आए चार पुलिस अधिकारी अपने दम पर ही छानबीन करने में जुटे हुए हैं. वह सुशांत के बैंक खातों की जानकारी के लिए खुद ही गए. मुंबई पुलिस से उन्हें कोई मदद नहीं मिली.

खबरें बताती हैं कि पटना पुलिस को जहां ठहराया गया है वहां से बांद्रा पुलिस स्टेशन तक का रास्ता भी उन्हें नहीं बताया गया. जब उन्हें डीसीपी ऑफिस जाना था तो भी उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई. तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक पटना पुलिस को सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, केस की डायरी और अब तक जब्त की गई चीजों की कोई जानकारी नहीं दी गई है. पटना पुलिस अपने दम पर ही जो कुछ कर सकती है वह कर रही है.

शुक्रवार को पुलिस ने सुशांत के खानसामा नीरज से पूछताछ की. नीरज मई 2019 सुशांत के साथ काम कर रहा था. नीरज ने बताया है कि जब अक्टूबर 2019 में सुशांत रिया चक्रवर्ती के साथ ही यूरोप गए थे, तब ठीक ठाक थे. लेकिन, जब वह दिवाली के आसपास वापस लौटे तो वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे. वह लगातार किसी तरह की बीमारी का शिकार हो रहे थे. दिवाली के बाद सुशांत अपना घर छोड़कर रिया के साथ उनके घर में रहने लगे. फिर बाद में ये दोनों बांद्रा वाले घर में शिफ्ट हो गए.

घटना वाले दिन का जिक्र करते हुए नीरज ने बताया, ‘सुशांत सुबह सात बजे उठे और उन्होंने ठंडा पानी मांगा. उनकी तबीयत खराब थी इसलिए अक्सर वह ठंडा पानी नहीं पीते थे. रिया मैम साहब ने मना किया था, फिर भी मैंने उन्हें नॉर्मल से थोड़ा ठंडा पानी दिया. पानी पीने के बाद वह मुस्कुराए और अपने रूम में चले गए.’ नीरज के अनुसार सुशांत ने थोड़ी देर में जूस पीया. फिर वह दोपहर के खाने के बारे में सुशांत से पूछने के लिए उनका दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला. कुछ घंटों तक सुशांत बाहर नहीं आए तो उनका दरवाजा जबरदस्ती खोला गया और उन्हें फांसी पर लटका हुआ पाया गया.

उसके बाद सारी घटना सार्वजनिक हो चुकी है. सुशांत के प्रशंसक इस घटना की सीबीआई जांच करवाने की मांग कर रहे हैं. साथ ही वह अपने चहेते कलाकार की अंतिम फिल्म ‘दिल बेचारा’ को भी खूब प्यार दे रहे हैं. यह फिल्म 24 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. लेकिन, अब निर्माताओं ने इस फिल्म को टीवी पर भी रिलीज करने का फैसला किया है. फिलहाल, चैनल ने इसका प्रमोशनल वीडियो तो रिलीज किया है लेकिन तारीख का खुलासा नहीं किया है. खबरें बताती है कि यह फिल्म 9 अगस्त को टीवी पर दिखाई जाएगी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

TikTok ‘जल्द हो सकता है बैन, दूसरे विकल्प पर हो रहा विचार’: ट्रंप

Next Post

पाक ने एक बार फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन, गोलाबारी में एक जवान शहीद

Next Post
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों संग मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढ़ेर

पाक ने एक बार फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन, गोलाबारी में एक जवान शहीद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d