मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से पूछताछ के दौरान ‘ड्रग चैट’ में शामिल होने की बात स्वीकार की है.
सूत्रों के मुताबिक, पहले दिन की पूछताछ के दौरान रिया ने इस बात को स्वीकार किया है. दूसरे दिन, यानि आज भी रिया चक्रवर्ती से सीबीआई पूछताछ जारी है. हालांकि टाइम्स नाउ के अरुणिल, मोहित बी और तमाल की रिपोर्ट के अनुसार अभी किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता है.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सुशांत सिंहजपूत की मौत के बाद ड्रग एंगल की जांच शुरू कर दी. दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हाथ कुछ ऐसे चैट लगे थे जिसमें रिया कुछ प्रतिबंधित ड्रग्स के बारे में बात कर रही थी ये चैट उनके व्हाट्स एप पर थे.
रिया के अलावा, एनसीबी ने गौरव आर्य, शोविक चक्रवर्ती, जया शाह के खिलाफ ड्रग मामले में शिकायत दर्ज की थी. एनसीबी की टीम रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स से संबंधित उनके चैट के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए बुला सकती है. एनसीबी को ये चैट डिटेल्स ईडी से तब मिली थीं जब जांच एजेंसी ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर उनका एक डिजिटल डंप कर लिया था.

