BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुशांत आत्महत्या केस: रिया चक्रवर्ती घर से फरार, नोटिस भेज सकती है बिहार पुलिस

by bnnbharat.com
July 29, 2020
in Uncategorized
सुशांत आत्महत्या केस: रिया चक्रवर्ती घर से फरार, नोटिस भेज सकती है बिहार पुलिस
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: मंगलवार को सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है जहां उन्होंने एक्टर की गर्लफ्रेंड पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. जिसके बाद पटना से चार पुलिस वालों की टीम मुंबई पहुंची है और अब वह रिया की तलाश कर रही है.

वहीं अब जो खबर सामने आ रही है वह हैरान कर देने वाली है. बताया जा रहा है कि रिया अपने घर पर मौजूद नहीं है. जी हां, जब पटना पुलिस रिया के मुंबई स्थित फ्लैट पर भी पहुंची लेकिन वो वहां नहीं मिली. यहां तक कि रिया से फोन से भी संपर्क नहीं हो पाया है. ऐसे में अब बिहार पुलिस रिया को नोटिस देने पर विचार कर रही है.

बता दें कि सुशांत के पिता ने यह आरोप लगाया है कि रिया ने सुशांत को अपने प्यार में फंसाया और उसके बाद उससे पैसे निकलवाए और आत्महत्या के लिए भी उकसाया. बता दें कि रिया पर मुकदमा संख्या 241/20 लगा है.

वहीं पटना से चार पुलिस वालों की टीम मुंबई पहुंच गई है. बता दें कि एक्टर की फैमिली सुशांत के निधन के पीछे डिप्रेशन के एंगल से जांच किए जाने की वजह से नाखुश है. सुशांत के पिता ने एफआईआर में बताया है कि कैसे उनका बेटा फिल्म को छोड़कर ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था, लेकिन रिया चक्रवर्ती ने ऐसा नहीं होने दिया. इसके साथ ही, उन्होंने अभिनेत्री पर सुशांत को अपने और अपने परिवारवालों के लिए इस्तेमाल कर कैरियर बर्बाद करने धमकी तक देने से जैसे संगीन आरोप लगाए हैं.

सुशांत के पिता ने शिकायत में पुलिस से खास बिंदुओं पर जांच करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि साल 2019 से पहले जब उनके बेटे को कोई दिमागी परेशानी नहीं थी, तो रिया के संपर्क में आने के बाद क्या हुआ. इसकी जांच होनी चाहिए?अगर इस दौरान वह मानसिक रुप से परेशान था, इस संबंध में हमसे लिखित या मौखिक इजाजत क्यों नहीं ली गई, जबकि कोई व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार होता है तो उसके सारे राइट उसकी फैमिली के पास ही रहते हैं. इसकी जांच की जाएं?

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल कलराज मिश्रा ने किए कार्यक्रम रद्द

Next Post

आपसी विवाद में 3 साल की बच्ची की हत्या, 5 गिरफ्तार

Next Post
पुलिस ने किया अवैध शराब की भट्टियों का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

आपसी विवाद में 3 साल की बच्ची की हत्या, 5 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d