मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने केस की जांच का अधिकार सीबीआई को दिया है. अब इस केस की जांच सीबीआई करेगी. लंबे समय से सुशांत का परिवार और उनके फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे.
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में दर्ज FIR को सही ठहराया है. साथ ही मुंबई पुलिस को जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को बड़ा झटका लगा है. महाराष्ट्र सरकार इस फैसले को चुनौती भी दे सकती है.
खबरें थीं कि ED सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को लेकर मुंबई में सर्च ऑपरेशन कर रही है. लेकिन अब इसकी सच्चाई सामने आई है, जिसके मुताबिक ईडी ने दिल्ली से जुड़े एक केस के लिए मुंबई में कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन किया है. इसका सुशांत सिंह राजपूत के मनी लॉन्ड्रिग केस कोई लेना देना नहीं है.

