BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुशांत आत्महत्या केस: सोनू सूद ने साधा कंगना रनौत पर निशाना?

कहा- जो सुशांत से कभी नहीं मिले, वो अब बहस कर रहे हैं...

by bnnbharat.com
July 28, 2020
in Uncategorized
सुशांत आत्महत्या केस: सोनू सूद ने साधा कंगना रनौत पर निशाना?
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड में लगातार उनकी आत्महत्या को लेकर बहस हो रही है. एक्ट्रेस कंगना रनौत इस मामले में सबसे आगे दिखाई दे रही हैं. कंगना रनौत लगातार सुशांत की मौत के लिए नेपोटिज्म को जिम्मेदार बता रही हैं. वह लगातार बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर कई तरह के आरोप लगा रही हैं.

कंगना रनौत के आरोपों से जहां कुछ लोग सहमत नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ इसे महज एक दिखावा करार दे रहे हैं. एक्टर सोनू सूद कंगना रनौत का नाम लिए बिना ही उन पर निशाना साधा है. सोनू सूद ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर कई लोग माइलेज लेने की कोशिश कर रहे हैं. यह बेहद दुख की बात है कि लोग सुशांत की मौत पर इस तरह का ड्रामा पेश कर रहे हैं.

लाइम लाइट में बने रहने के लिए कुछ लोग ले रहे सुशांत का सहारा

सोनू सूद ने एक समाचार चैनल के साथ इंटरव्यू में कहा कि जो लोग अपने जीवन में दिवंगत एक्टर से कभी नहीं मिले, वे बहस में शामिल होना चाहते हैं. कुछ नहीं तो सुशांत के परिवार के लिए सोचिए वो किस दर्द से गुजर रहे हैं. सोनू सूद के इस बयान को सीधे कंगना से जोड़कर इस वजह से देखा जा रहा है क्योंकि कंगना ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि वह सुशांत से कभी मिली नहीं थी.

कंगना और सोनू के बीच रहा है विवाद

बता दें कि सोनू सूद को मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी से हटा दिया गया था. हालांकि, कंगना ने आरोप लगाया था कि सोनू ने ‘महिला डायरेक्टर’ के साथ काम करने से इनकार कर दिया था. वहीं, सोनू सूद ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया. सोनू के मुताबिक फिल्म के सेट पर कंगना अपनी मनमानी किया करती थीं और दूसरे कलाकारों का सीन छोटा कर देती थी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राम मंदिर की नींव में ‘टाइम कैप्सूल’ रखने की खबर का ट्रस्ट ने किया खंडन

Next Post

शहर के सब्जी विक्रेता लापरवाह, दांव पर है सबकी जिंदगी

Next Post
शहर के सब्जी विक्रेता लापरवाह, दांव पर है सबकी जिंदगी

शहर के सब्जी विक्रेता लापरवाह, दांव पर है सबकी जिंदगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d