BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुशांत ड्रग्स लेते थे, रिया चक्रवर्ती के इस दावे को पूर्व पीए साबिर अहमद ने बताया झूठा

by bnnbharat.com
August 31, 2020
in समाचार
सुशांत ड्रग्स लेते थे, रिया चक्रवर्ती के इस दावे को पूर्व पीए साबिर अहमद ने बताया झूठा
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई:  सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन एक ऐसा खुलासा होता है जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की होती. बीते दिनों ऐसा ही एक खुलासा रिया चक्रवर्ती ने अपने एक इंटरव्यू में किया था. रिया ने बताया था कि सुशांत ड्रग्स लेते थे. रिया के इस दावे को सुशांत के पूर्व पीए साबिर अहमद ने झूठा बताया है.

साबिर अहमद ने बताया कि वो सुशांत के साथ दिसंबर 2018 से फरवरी 2019 तक थे. जब सुशांत ‘सोनचिड़िया’ के प्रमोशन में व्यस्त थे और ‘दिल बेचारा’ की शूटिंग कर रहे थे, उस वक्त  काम के चलते साबिर भी उनके साथ फ्लैट पर रहे थे. साबिर के मुताबिक, वो दिन रात सुशांत के साथ रहते थे लेकिन उन्होंने कभी अभिनेता को ड्रग्स लेते नहीं देखा था. साबिर ने कहा कि अगर सुशांत कभी ड्रग्स लेते तो उन्हें जरूर पता होता.

साबिर ने कहा कि वो फरवरी 2019 में अपने घर चले गए थे जब वो जुलाई में वापस लौटे तो उन्होंने सुशांत से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो सकी. तब सुशांत के यहां एक काम करने वाले कर्मचारी ने साबिर को बताया था कि अब रिया नाम की कोई लड़की सुशांत के काम को संभाल रही है और वो पुराने स्टाफ को नहीं रखना चाहतीं.

सुशांत के जीजा ने भी उठाए सवाल

सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने ड्रग्स वाली बात को लेकर रिया पर निशाना साधा.  रिया के इंटरव्यू पर विशाल ने अपने ब्लॉग में लिखा कि ये पूरा पीआर एक्सरसाइज है. मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद रिया इंटरव्यू देने पहुंचीं.

रिया के व्हाट्सएप चैट से ये खुलासा हुआ था कि वो ड्रग डीलर से संपर्क में थीं। सुशांत के जीजा ने कहा कि ‘आरोपी का कहना है कि वो सुशांत था जो गांजा लेता था. चलिए एक बार को मान लेते हैं कि सुशांत ये सब करता था तो यह किस तरह की पार्टनर हैं कि वो अपने प्यार के लिए ड्रग लाकर देती हैं. आरोपी का कहना है कि उसने जिंदगी में कभी ड्रग्स नहीं लिया. इसका यह मतलब है कि या तो आरोपी ने सुशांत को ड्रग्स लेने के लिए प्रोत्साहित किया या फिर आरोपी खुद ड्रग लेता है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update World: संक्रमितों का आंकड़ा ढाई करोड़ के पार, 8 लाख से अधिक मरीजों की मौत

Next Post

पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर, कच्चे तेल में तेजी जारी

Next Post
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज

पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर, कच्चे तेल में तेजी जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d