BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सौ गरीब बच्चों को नासा भेजना चाहते थे सुशांत

by bnnbharat.com
June 15, 2020
in Uncategorized
सौ गरीब बच्चों को नासा भेजना चाहते थे सुशांत

सौ गरीब बच्चों को नासा भेजना चाहते थे सुशांत

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई/पटना: सुशांत सिंह राजपूत की अधूरी ख्वाहिशों के बारे में चचेरे भाई और बीजेपी विधायक नीरज सिंह ने कहा कि हम लोग काफी दुखी हैं. कभी सोचा नहीं था कि इस तरह का दिन देखना होगा. इतना अच्छा लड़का जो सबको हौसला और खुशी देता था, अभी जिंदगी शुरू भी नहीं हुई थी और उसने जिंदगी खत्म कर ली. हमने कभी नहीं सोचा था कि इतना बुरा दिन देखना पड़ेगा. अभी हम लोग चाह रहे थे कि उसको यहां लाएं लेकिन कोरोना की वजह से वो यहां नहीं आ पाएगा, तो अभी पूरी फैमिली और चाचा को लेकर मुम्बई जा रहे हैं वहीं पर दाह संस्कार होगा.

इस साल के अंत में शादी होनी थी

बीजेपी विधायक नीरज सिंह ने कहा कि सुशांत सिंह की शादी के बारे में भी सोच लिया गया था और इस साल नवंबर-दिसंबर तक शादी कर देने का भी विचार था. लेकिन अब क्या कहा जा सकता है सब कुछ धरा रह गया. सुशांत पिछले साल यहां आए थे, तो कई तरह की बात भी कर रहे थे. वह फिल्म के अलावा भी समाज में कुछ करना चाहते थे.

गरीब बच्चों को नासा भेजने की इच्छा

नीरज सिंह ने आगे कहा, ‘सुशांत सिंह राजपूत 100 गरीब बच्चों को नासा भेजने का प्रोजेक्ट बता रहे थे. यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था. मैंने कहा था कि मेरे यहां से भी भेज देना, तो उन्होंने कहा था कि ठीक है नाम भेजिएगा. इस बात को लेकर पीएम मोदी से भी मुलाकात करनी थी. फिल्म के अलावा भी कई तरह का सामाजिक काम करना चाहता था. उसकी सोच बहुत बड़ी थी. लेकिन वह ऐसा कर सकते थे, हम कभी सोच भी नहीं सकते थे.’

केदारनाथ से बदली जिंदगी

नीरज सिंह ने कहा कि सुशांत का आध्यात्म से भी लगाव हो गया था. हाल ही में गांव गए थे, तो मंदिर में जाकर पूजा-पाठ करते थे. जबसे उन्होंने केदारनाथ फिल्म की, तबसे कुछ ज्यादा ही भोलेनाथ की चर्चा करते थे. कहते थे कि जब चलना हो भैया चलो साथ साथ चलेंगे. मुझे तो लग रहा था कि चलो बहुत पॉजिटिव है. धर्म से लगाव है. बुरी बात नहीं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

AIIMS के लिए नया ‘COVID-19’ हेल्पलाइन नंबर

Next Post

अफवाह: 18 जून से चार हफ्तों के लिए होगा लॉकडाउन, केंद्र सरकार ने दी सफाई

Next Post
अफवाह: 18 जून से चार हफ्तों के लिए होगा लॉकडाउन, केंद्र सरकार ने दी सफाई

अफवाह: 18 जून से चार हफ्तों के लिए होगा लॉकडाउन, केंद्र सरकार ने दी सफाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d