मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस में आए ड्रग्स मामले में शौविक चक्रवर्ती ने बड़ा खुलासा किया है. एनसीबी के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शौविक ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है. शौविक ने बताया कि ड्रग्स लाने के लिए रिया पैसे देती थी. वो पैसे सुशांत के अकाउंट से निकाले जाते थे. एनसीबी के पास इसका पुख्ता सबूत है.
सुशांत के हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा ने शौविक के इस बयान पर सहमति जताई है. सैमुअल ने भी अपने बयान में कहा कि उसको भी पैसे रिया देती थी ड्रग्स लाने के लिए कहती थी. शौविक और सैमुअल से पूछताछ जारी है, उससे पूछताछ में उन ड्रग डीलर के बारे में जानकारी ली जा रही है जिससे शोविक ड्रग्स लेता था.

