BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुशांत की मौत ने रिया को सोने ना दिया… जानें कैसे कटी रातें

by bnnbharat.com
September 12, 2020
in समाचार
सुशांत की मौत ने रिया को सोने ना दिया… जानें कैसे कटी रातें
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: सुशांत सिंह राजपूत मामला- 9 सितंबर को ड्रग्स के मामले में आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था. कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखा गया है. इस समय रिया चक्रवर्ती मुंबई की भायखला जेल में हैं, जहां उनके पास न ही सोने के लिए बिस्तर है और न ही वहां पंखे की सुविधा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती को इंद्राणी मुखर्जी की सेल के ठीक बराबर में रखा गया है. इंद्राणी अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के मामले में गिरफ्तार हुई थीं. शीना बोरा का मामला काफी हाई प्रोफाइल था. इसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेल में रिया चक्रवर्ती को सोने के लिए एक चटाई दी गई है. उन्हें कोई बिस्तर और तकिया भी नहीं दिया गया है. जेल के अंदर दूसरे कैदियों की तरह ही उनसे व्यवहार किया जा रहा है.

सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है. सोशल मीडिया पर लोग रिया चक्रवर्ती के खिलाफ काफी कुछ लिख रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, बाकी कैदियों द्वारा रिया पर हमला किया जा सकता है. सुरक्षा कारणों की वजह से रिया को एक अलग कमरे के सेल में रखा गया है. इस सेल के बाहर तीन शिफ्ट में दो पुलिसकर्मी हमेशा तैनात रहते हैं.

जेल अधिकारियों के मुताबिक, अगर कोर्ट आदेश देता है तो रिया चक्रवर्ती को एक टेबल फैन की सुविधा दी जा सकती है. गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में मृत मिले थे, इसके बाद से ही इस केस की जांच जारी है. इस केस में अब ड्रग्स का एंगल जुड़ने के बाद एनसीबी भी जांच में जुट गई और कार्रवाई के तहत रिया को गिरफ्तार किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डीसी-डीडीसी ने किया औचक निरीक्षण, ब्लॉक मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए बीडीओ

Next Post

प्राथमि‍की के 70 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस

Next Post
प्राथमि‍की के 70 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस

प्राथमि‍की के 70 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d