BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुशांत के पिता ने मुख्यमंत्री नीतीश से की बात, CBI जांच की मांग की

by bnnbharat.com
August 4, 2020
in Uncategorized
सुशांत सिंह के पिता का बयान, मेरे बेटे की जान को था खतरा, फरवरी में ही पुलिस को किया था आगाह
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमय खुदकुशी मामले में जो चीजें छनकर आ रही हैं और बिहार की एसआईटी जांच में मुंबई पुलिस के लगातार लगाए जा रहे अड़ंगे से गहरी साजिश की चर्चाएं होनी शुरू हो गई है. ऐसे में सुशांत के परिजन की ओर से सीबीआई जांच की मांग को लेकर सहमति जताई जा रही है.

इस मामले में अब सुशांत के पिता पिता केके सिंह ने बिहार सीएम नीतीश कुमार से बात की. सीएम नीतीश ने परिजनों के साथ खड़े होने की बात कही. सुशांत के पिता ने मुख्यमंत्री को फ़ोन पर धन्यवाद भी दिया. सुशांत के पिता ने सीबीआई जांच की मांग की. इस बारे में सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा कि बिहार सरकार आज सीबीआई जांच की सिफारिश कर सकती है.

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व सांसद पप्पू यादव, भाजपा के एमएलए सह तेजस्वी के कजिन भाई बबलू सिंह समेत  सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. वहीं अब जमुई सांसद और लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी सुशांत मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम एक पत्र लिखा है.

बिहार विधानपरिषद की बैठक में उठा मुद्दा

इससे पहले सोमवार को बिहार विधानसभा में विभिन्न दलों के सदस्यों ने पटना में पैदा हुए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई से जांच कराने की मांग की. भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने सबसे पहले यह मांग की. बबलू दिवंगत अभिनेता के रिश्तेदार भी हैं. वहीं बबलू की पत्नी और भाजपा विधान पार्षद नूतन सिंह ने विधान परिषद में यह मुद्दा उठाया. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने यह मामला केंद्रीय एजेंसी को सौंपने की मांग का समर्थन किया और जोर दिया कि राजद पहली पार्टी थी, जिसने ऐसी मांग की थी. वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने सुझाव दिया कि अभिनेता की मौत की सीबीआई से जांच की मांग के समर्थन में एक प्रस्ताव पारित किया जाए. वह सदन के पूर्व अध्यक्ष भी हैं. रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा के विधायक राजू तिवारी और कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह सहित अन्य विधायकों ने भी मामले की सीबीआई से जांच कराने का समर्थन किया.

बिहार सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश कर सकती है: नीतीश

इससे कुछ दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  न्यूज चैनल ‘आजतक’ से फोन पर हुई बातचीत में कहा कि राज्य सरकार इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं. सुशांत के पिता ने पटना के राजीवनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया और हमारी पुलिस जांच के लिए मुबंई  पहुंच चुकी है. उन्होंने कहा कि अगर सुशांत के पिता सीबीआई जांच की मांग करते हैं तो फिर राज्य सरकार इस पर सुझाव दे सकती है. बिहार सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश कर सकती है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सूटकेस में जिसकी मिला थी लाश वो महिला निकली जिंदा

Next Post

नक्सलियों ने मुखिया और शिक्षक समेत 3 को किया किडनैप

Next Post
नक्सलियों ने मुखिया और शिक्षक समेत 3 को किया किडनैप

नक्सलियों ने मुखिया और शिक्षक समेत 3 को किया किडनैप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d