BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुशांत की दोस्त का खुलासा: रसोइये नीरज, दीपेश सावंत और सिद्धार्थ पिठानी से की पूछताछ

तीनों के बयान में विरोधाभास

by bnnbharat.com
August 24, 2020
in समाचार
सुशांत की दोस्त का खुलासा: रसोइये नीरज, दीपेश सावंत और सिद्धार्थ पिठानी से की पूछताछ
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई:  सीबीआई की टीम अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले की जांच कर रही है. उन्होंने रविवार को रसोइये नीरज, घरेलू सहायक दीपेश सावंत और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ की. तीनों के बयान में विरोधाभास होने के बाद सीबीआई टीम उन्हें लेकर फिर से सुशांत के बांद्रा स्थित घर पहुंची. इस बीच सुशांत और रिया चक्रवर्ती की एक दोस्त ने दोनों के बारे में कुछ बातें बताई हैं.

एक टीवी चैनल से हुई बातचीत में इस दोस्त ने बताया कि रिया सुशांत के पैसों को कंट्रोल कर रही थीं. इतना ही नहीं वह सुशांत के पैसों को अपने ऊपर खर्च भी करती थीं, खासकर शॉपिंग में. वहीं दूसरी तरफ रिया के कहा है कि उन्होंने सुशांत के खाते से एक रुपये भी नहीं लिए हैं.

सुशांत की दोस्त ने बताया की सुशांत के दिमाग में रिया भूत-प्रेतों का डर भी भरा करती थीं और जब उन्होंने इसे रोकने की कोशिश की तो उनका घर में आना बंद कर दिया गया. जब सुशांत की तबीयत खराब होती थी तब रिया के पापा ही एक्टर के लिए दवाई लाते थे. सुशांत के परिवार ने रिया पर जादू टोना करने का आरोप भी लगाया है.

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई सोमवार को मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है. सीबीआई का फोकस इन तथ्यों पर है कि सुशांत की मौत किस परिस्थिति में हुई और उनकी मौत से किन-किन लोगों को फायदा हो सकता था.

सीबीआई की टीम ने रविवार को सुशांत सिंह के मकान मालिक संजय लालवानी से भी पूछताछ की. सुशांत ने बांद्रा स्थित मोंट ब्लैंक अपार्टमेंट की 6 वीं और 7 वीं मंजिल के चार फ्लैट 9 नवंबर 2019 से 2022 तक 3 साल के लीज पर लिए थे. हर महीने का किराया 4 लाख 50 हजार था जो हर साल 10 प्रतिशत बढ़ने वाला था. सीबीआई की टीम नें छानबीन में यह भी पता किया कि सुशांत ने चेक से या फिर नगद में किराया दिया है. यानी सुशांत के पास पैसों की कोई कमी नहीं थी. गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके बांद्र स्थित फ्लैट पर मिला था. शुरुआती जांच के बाद ही मुंबई पुलिस ने इस केस को आत्महत्या बता दिया था.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पेड़ से टकराई टिपर, ड्राइवर की मौके पर मौत, खलासी गंभीर रूप से घायल

Next Post

जर्जर अवस्था में कॉजवे, प्रशासन नहीं ले रही सुध

Next Post
जर्जर अवस्था में कॉजवे, प्रशासन नहीं ले रही सुध

जर्जर अवस्था में कॉजवे, प्रशासन नहीं ले रही सुध

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d