मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं. मामले में जितने लोगों से पूछताछ हो रही है उतनी ही नई-नई बातें खुलकर सामने आ रही हैं. लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही रिया चक्रवर्ती पर काला जादू का आरोप लगता आ रहा है. जिसपर अब सुशांत के एक्स पीए ने भी बड़ा खुलासा कर हर किसी को चौंका दिया है.
सुशांत सिंह राजपूत के एक्स पीए अंकित आचार्य ने एक चैनल से बातचीत के दौरान कई चौका देने वाले खुलासे किए. अंकित ने बताया कि रिया चक्रवर्ती के जिंदगी में आने से पहले सुशांत बिल्कुल ठीक थे. लेकिन रिया के जिंदगी में आने के बाद सुशांत बिल्कुल बदल गए.
अंकित ने बताया कि,’मैंने उनके साथ तीन साल तक काम किया है और मेरे रहते उन्होंने कभी अपने कमरे को अंदर से बंद नहीं किया. मैं हमेशा सुशांत सिंह के साथ रहता था. इस बात को मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि वह आत्महत्या नहीं कर सकते.’
एक्टर के पीए ने बताया कि,’पूजा में नींबू वगैरह का इस्तेमाल किया जाता था. मैं भी कोलकाता से हूं तो ये चीजे अच्छे से जानता हूं और मैं ये कह सकता हूं कि रिया जादू टोना करती थी. अंकित ने ये भी बताया कि स्टाफ ने बताया था कि जादू टोना होता है. स्टाफ अक्सर कहती थी कि ये जगह हॉन्टेड है.’
सुशांत से जुड़े कई लोग पहले भी बता चुके हैं कि सुशांत का सारा खर्च और उसका ब्यौरा रिया चक्रवर्ती ही करती देखती थीं और ऐसा ही कुछ बयान अंकित ने भी दिया है.
इस मामले पर बात करते हुए अंकित ने कहा,’ जनवरी 2019 में सुशांत के बैंक खाते में 30 करोड़ रुपये थे और उनका अधिकांश पैसा रिया ने पार्टी और खरीदारी में खर्च किया था. पूजा, महंगा खाना, पार्टियों जैसी चीजों में पैसा खर्च होता था.’
वहीं अंकित ने यूरोप ट्रिप पर भी बात की. अंकित ने बताया,’यूरोप ट्रिप के बाद सुशांत डिप्रेशन में थे. उनका चेहरा पहले जैसा नहीं था और काफी बदल गया था. उनकी आंखों में काफी डार्क सर्कल आने लगे थे.’
बता दें कि अंकित के बयान से मिलता जुलता बयान ही सुशांत के एक्स कुक और बॉडीगार्ड ने भी दिया है. इन बयानों के बाद पुलिस का रिया चक्रवर्ती पर शक और भी ज्यादा गहराता जा रहा है.

