BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुशील चंद्रा बने देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त

by bnnbharat.com
April 13, 2021
in समाचार
सुशील चंद्रा बने देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: सुशील चंद्रा ने मंगलवार को देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. इससे पहले सुनील अरोड़ा देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्य कर रहे थे. सुशील चंद्रा का कार्यकाल अगले साल मई तक जारी रहेगा.

चंद्रा के नेतृत्व में आने वाले समय में देश में गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. जाहिर है कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश सहित इन सभी राज्यों में चुनाव बेहतर ढंग संपंन करना उनके सामने चुनौती रहेगी.

भारत निर्वाचन आयोग में एक मुख्य चुनाव आयुक्त के अतिरिक्त दो चुनाव आयुक्त होते हैं. सुशील चंद्रा को लोकसभा चुनाव से पूर्व फरवरी, 2014 में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति मिली थी.

आमतौर पर निर्वाचन आयोग में सबसे वरिष्ठ आयुक्त को मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किए जाने की परंपरा हैं. सुशील चंद्रा की नियुक्ति भी इसी परंपरा के अनुरूप की गई है. निर्वाचन आयोग में कार्यभार संभालने से पूर्व चंद्रा केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं.

सुशील चंद्रा 1980 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं. वे महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और दिल्ली में कई उच्च पदों पर रह चुके हैं. इंटरनेशनल टैक्सेशन इस विषय में उन्हें महारत हासिल है. इससे पहले भारतीय रेवेन्यू सेवा से आने वाले टी. एस. कृष्णमूर्ति भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी बन चुके हैं. सुशील चंद्रा ने अपनी पढ़ाई रुड़की विश्वविद्यालय से की है. देहरादून के डीएवी कॉलेज से उन्होंने एलएलबी की डिग्री हासिल की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कृषिमंत्री ने साइमन मरांडी के निधन पर शोक जताया

Next Post

संजय राउत का आरोप, कहा- BJP के कहने पर ममता को प्रचार से रोकने का निर्णय लिया गया

Next Post
मुंबई को पाकिस्तान कहने वाली अभिनेत्री के पीछे कौन: शिवसेना

संजय राउत का आरोप, कहा- BJP के कहने पर ममता को प्रचार से रोकने का निर्णय लिया गया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d