BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लालू प्रसाद के बेल को टालने के लिए सुशील मोदी ने रचा षड्यंत्र: फुरकान अंसारी

by bnnbharat.com
November 29, 2020
in समाचार
लालू प्रसाद के बेल को टालने के लिए सुशील मोदी ने रचा षड्यंत्र: फुरकान अंसारी
Share on FacebookShare on Twitter

-सुशील मोदी पुराने षड्यंत्रकारी

रांची: पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा राजद प्रमुख लालू प्रसाद को एक षड्यंत्र के तहत फसाने का दावा करते हुए कहा कि जैसे ही लालू के केस की सुनवाई होने वाली थी उससे ठीक पहले एक साजिश के तहत इस तरह का षड्यंत्र रचा गया और केस की सुनवाई को टाल दिया गया.

मैं सुशील मोदी को बहुत अच्छे से जानता हूं और यह एक बहुत बड़े षड्यंत्रकारी और झूठ बोलने वाला व्यक्ति है. यह मोदी के आड़ में बहुत राजनीति करने सीख गए हैं. जिस ऑडियो में लालू प्रसाद की आवाज बताई जा रही है वो बिल्कुल फर्जी है. लालू प्रसाद की आवाज में बोलने वाले हजारों लोग मौजूद है, जो उनकी मिमिक्री करते हैं.

पूर्व सांसद ने कहा कि सुशील मोदी ने जिस मोबाइल नंबर को सार्वजनिक किया है वह बिल्कुल फर्जी है. लालू प्रसाद जेल मैनुअल का पूरा पालन कर रहे हैं. ऐसे में उनके द्वारा कॉल करने की बात बिल्कुल बेबुनियाद है. साथ ही मेरा एक सवाल भी है कि इस तरह के आरोप लगाकर भाजपा क्या साबित करना चाहती है.

हॉर्स ट्रेडिंग और सरकार गिराने में तो भाजपा के लोग माहिर हैं जो खरीद-फरोख्त कर एवं प्रलोभन देकर पार्टी के नेताओं को तोड़ते हैं. मैं तो इन लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या एक व्यक्ति को कॉल करने से सरकार गिर जाएगी. एक वोट से स्पीकर का चुनाव किस हद तक प्रभावित किया जा सकता है. मैं साफ कर देना चाहता हूं कि यह सभी आरोप बेबुनियाद है एवं नयालय को भ्रमित करने के लिए भाजपा का यह षड्यंत्र है, जो जनता बखूबी समझ रही है. इस तरह के मास्टरमाइंड भाजपा के ही हो सकता है.

पूर्व सांसद ने अधिकारियों को भी सलाह देते हुए कहा कि वे टीवी चैनलों या अखबार में प्रसारित खबरों के प्रभाव में ना आए एवं निष्पक्ष होकर मामले का अनुसंधान करें. दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध चला विशेष अभियान

Next Post

किसान पाकिस्तानी नहीं हैं, सरकार उनसे चर्चा करे: अन्ना हजारे

Next Post
किसान पाकिस्तानी नहीं हैं, सरकार उनसे चर्चा करे: अन्ना हजारे

किसान पाकिस्तानी नहीं हैं, सरकार उनसे चर्चा करे: अन्ना हजारे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d