BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना महामारी के दौरान सुशील मोदी जनता के साथ छल करने का काम कर रही है: राजेश राठौड़

by bnnbharat.com
May 30, 2020
in Uncategorized
कोरोना महामारी के दौरान सुशील मोदी जनता के साथ छल करने का काम कर रही है: राजेश राठौड़
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है की कोरोना महाआपदा के घड़ी में भी सुशील मोदी सिर्फ जनता के साथ छल करने का काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी 15 वर्षो से गद्दी पर बैठे हुए हैं,मगर एक बार भी अपने 15 वर्ष के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का खुलासा नहीं करते हैं. कभी भी उन्होंने जनता को यह बताने का प्रयास नहीं किया है की उनके कार्यकाल में कितने विश्वविद्यालय, महाविद्यालय अस्पताल, विद्यालय समेत नागरिक सुविधाओं से जुड़े कितने संस्थानों का निर्माण हुआ है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने चुनौती देते हुए कहा है कि सुशील कुमार मोदी को अगर अपने किए गए कार्यों पर विश्वास है. तो एक बार हिम्मत करके जनता के बीच अपने 15 वर्षों के दौरान किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करने का कष्ट करें.

उन्होंने कहा कि सुशील कुमार मोदी कोरोना महाआपदा के इस घड़ी में बिहार आए प्रवासी श्रमिकों के बेहतर रखरखाव की व्यवस्था करने के बजाए सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि राज्य के उपमुख्यमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति को सेवा भाव के तहत आम जनता के बेहतर जनजीवन के लिए कार्य करना चाहिए, ना कि सिर्फ राजनीतिक मकसद से दिन-रात सिर्फ भ्रामक बयान बाजी करनी चाहिए.

कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बयान से यह लगता ही नहीं है कि वे उपमुख्यमंत्री के पद पर हैं. कभी-कभी उनके बयान को पढ़ने के बाद आम जनता को भी यही लगता होगा कि आज भी सुशील मोदी विपक्ष में है.

इसीलिए 15 साल पहले घटित घटनाओं को आज तक दोहराते हैं. मगर अपने 15 वर्षों के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की उपलब्धियों पर चर्चा नहीं करते हैं.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि सुशील कुमार मोदी भले ही अपने 15 वर्षों के कार्यकाल को अपने लाइफ का कंफर्ट जोन मानते हो. मगर आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता उनके द्वारा तैयार की जा रही भ्रम जाल को मुंहतोड़ जवाब देगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पत्रकारिता दिवस पर ग्रामीण अंचल में सब्जी का वितरण

Next Post

कांग्रेस नेता ललन ने की जदयू विधायक के विधानसभा सदस्यता सामाप्त करने व तत्काल गिरफ्तारी की मांग

Next Post
कांग्रेस नेता ललन ने की जदयू विधायक के विधानसभा सदस्यता सामाप्त करने व तत्काल गिरफ्तारी की मांग

कांग्रेस नेता ललन ने की जदयू विधायक के विधानसभा सदस्यता सामाप्त करने व तत्काल गिरफ्तारी की मांग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d