Patna:-राज्यसभा के रिक्त स्थान पर होने वाले उप चुनाव में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी निर्विरोध रह गए. या यूं कहें कि विपक्ष ने उन्हें वॉकआउट दे दिया. आज नामांकन का अंतिम दिन था. इससे पहले यह चर्चा खूब थी कि चुनाव में महागठबंधन भी अपना प्रत्याशी उतारेगा.कहा जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में करारी शिकस्त और बड़े उलटफेर की कोई संभावना नहीं देख महागठबंधन के किसी दल के किसी नेता ने राज्यसभा चुनाव में हार का सर्टिफिकेट लेने की हिम्मत नहीं दिखाई और सुशील मोदी निर्विरोध रह गए. अब चुनाव अधिकारी नामांकन का समय खत्म होने के बाद सुशील कुमार मोदी को राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट सौंप देंगे.

