New Delhi:- भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने राफेल विमान खरीद और नागरिकता कानून की तरह नये कृषि कानून को लेकर भी लोगों को गुमराह किया. उनकी पार्टी की सरकार ने पंजाब के कुछ बड़े किसानों को मंडी और ठेका खेती को लेकर ऐसा उकसाया कि वे महीनेभर से दिल्ली में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. जब किसानों के मुद्दे पर सरकार से महत्वपूर्ण वार्ता होने वाली है, तब राहुल गांधी बिना कोई कारण बताए इटली चले गए. वे संसद का सत्र छोड़कर भी छुट्टी मनाने विदेश जा चुके हैं. ऐसा कर उन्होंने किसानों के साथ धोखा किया.
सोमवार को ट्वीट कर सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और तेजस्वी प्रसाद यादव ने बार-बार साबित किया कि वंशवादी राजनीति के राजकुमार देश को जिम्मेदार विपक्ष नहीं दे सकते.

