BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुषमा ने तब संभाली थी दिल्‍ली की कमान,जब प्‍याज बना था भाजपा के गले की फांस

by bnnbharat.com
August 8, 2019
in समाचार
सुषमा ने तब संभाली थी दिल्‍ली की कमान,जब प्‍याज बना था भाजपा के गले की फांस
Share on FacebookShare on Twitter

विधानसभा गठन के बाद वर्ष 1993 में दिल्ली की सत्ता संभालने वाली बीजेपी के लिए 1998 का चुनाव आसान नहीं था। एक तरफ बिजली संकट व प्याज की कमी से जनता में असंतोष था जिसका सियासी लाभ उठाने को कांग्रेस आक्रामक थी, तो दूसरी ओर बीजेपी आपसी लड़ाई में बिखर सी गई थी। इस मुश्किल घड़ी में बीजेपी नेतृत्व ने सुषमा स्वराज की अगुवाई में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया और वह पार्टी के निर्देश पर केंद्रीय मंत्री का पद छोड़कर दिल्ली की मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल लीं। वर्ष 1998 में गर्मी के समय बिजली की कटौती से लोग बेहाल थे। इसी दौरान प्याज की कमी भी शुरू हो गई जो कि तत्कालीन भाजपा सरकार के लिए बड़ी मुसीबत बन गई। प्याज के दाम आसमान छू रहे थे और लाख कोशिश के बावजूद सरकार इस पर काबू पाने में विफल रही थी। दूसरी ओर इसका सियासी लाभ उठाने के लिए कांग्रेस सड़कों पर थी। इस चुनावी मुद्दे को धार देने के लिए कांग्रेस ने अभिनेता से नेता बने सुनील दत्त को भी दिल्ली की सड़कों पर उतार दिया था। वह भी प्याज की माला पहनकर बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

प्याज को लेकर जनता में बढ़ रही नाराजगी को दूर करने में वह जुटी ही थी कि नमक की कमी की अफवाह भी शुरू हो गई। दुकानों में नमक खरीदने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगने लगी। पहले से सतर्क सुषमा इस साजिश को विफल करने की कोशिश शुरू कर दीं, उन्होंने अधिकारियों को तत्काल जमा खोरों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। छापेमारी शुरू हो गई और वह खुद भी बाजारों में जनता के बीच पहुंचने लगीं। दुकानों में जाकर वह नमक हाथ में उठाकर लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करती थीं, ताकि लोग भरोसा करें।

एक तरफ प्याज के बहाने कांग्रेस भाजपा सरकार को घेर रही थी। वहीं, भाजपा के बड़े नेताओं की गुटबाजी की वजह से पार्टी का संगठनात्मक ढांचा बेहद कमजोर हो गया था। मदन लाल खुराना हवाला कांड में नाम आने पर स्वेच्छा से यह कहते हुए मुख्यमंत्री पद त्याग दिया था कि आरोप मुक्त होने पर ही वह इस कुर्सी पर बैठेंगे। उनकी जगह साहिब सिंह वर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

दोनों के समर्थकों में दूरी बनी हुई थी। वहीं, वर्मा को हटाने से उनके समर्थक आक्रोशित हो गए थे। भाजपा नेता बताते हैं कि एक सुलझे हुए राजनेता की तरह सुषमा पार्टी को एकजुट करने में सफल रहीं, लेकिन पार्टी को सत्ता में वापसी नहीं करा सकीं।

बीजेपी मात्र 15 सीटों पर सिमटकर रह गई। वह खुद तो हौजखास सीट से चुनाव जीत गईं, लेकिन कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचने से न रोक सकीं। कांग्रेस की शीला दीक्षित मुख्यमंत्री बनीं और सुषमा स्वराज विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर वापस केंद्र की सियासत में लौट गईं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उप्र में तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में बारिश के आसार

Next Post

शराब पीने के पैसे नहीं देने पर पति ने पत्नी का दबाया गला, महिला की स्थिति गम्भीर

Next Post
शराब पीने के पैसे नहीं देने पर पति ने पत्नी का दबाया गला, महिला की स्थिति गम्भीर

शराब पीने के पैसे नहीं देने पर पति ने पत्नी का दबाया गला, महिला की स्थिति गम्भीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d