रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां एक कोरोना संदिग्ध की शनिवार को मौत हो गई है. मृतक 12 साल की बच्ची बताई जा रही है. उसका इलाज राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में चल रहा था. जांच के लिए उसका सैंपल शुक्रवार को लिया गया था. मृतक राज्य में कोरोना का हॉट स्पॉट बने हिंदपीढ़ी की रहने वाली बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, रिम्स के ट्रामा सेंटर स्थित कोविड-19 वार्ड में बच्ची का इलाज चल रहा था. इसी दौरान उसकी मौत हो गई. बच्ची किडनी की मरीज थी. वह डायलिसिस पर थी.
शुक्रवार को लिये गये कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आज आने वाली है. उसके बाद ही उसकी मौत की सही स्थिति का खुलासा हो पायेगा. रिपोर्ट आने के बाद ही उसका शव परिजनों को सौंपा जाएगा.
कई लोग बच्ची की मौत होने की वजह डायलिसिस नहीं होना बता रहे हैं. दरअसल, मृतक का डायलिसिस रांची के नेफ्रॉन क्लीनिक में हो रहा था. एक महिला मरीज के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद प्रशासन ने उसे सील कर दिया है. उसके बाद मरीजों को रिम्स में शिफ्ट किया गया है. यहां मशीन के अभाव में डायलिसिस नहीं हो पा रहा था.

