रांचीः जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के बुटबेरिया पंचायत के धोबना गांव के रहने वाले पारा शिक्षक सिकंदर मियां की हत्या की खबर आ रही है. पुलिस ने मृतक के शव को सकलपुर जंगल से बरामद किया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है.
सिकंदर शनिवार की संध्या सात बजे घर से निकला था. लेकिन वह रात्रि नौ बजे तक घर वापस नही लौटा. रविवार की अहले सुबह परिजनों को जानकारी मिली की सिकंदर का शव सकलपुर जंगल के समीप पड़ा है. मृतक के सिर पर गहरा निशान है. इस कारण आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या किसी दूसरे जगह पर कर शव को सकलपुर जंगल में फेंक दिया गया है.

