रांची – पिठोरिया थाना क्षेत्र में संदेहास्पद स्थिति में पारसनाथ बेदिया नामक युवक की मौत हो गई. यह घटना नायक कॉलोनी में हुई है, उसे गोली मारने की आशंका जताई जा रही है. आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. इस मामले में संदेहास्पद स्थिति बनी हुई है, युवक की मौत गोली लगने से हुई है या फिर किसी नुकीली हथियार से मारने से, इसका पता नहीं चल सका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई है.

