BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डायन के संदेह में पत्थर से कूच कर बुजुर्ग महिला की हत्या

by bnnbharat.com
July 2, 2020
in Uncategorized
डायन के संदेह में पत्थर से कूच कर बुजुर्ग महिला की हत्या

 डायन के संदेह में पत्थर से कूच कर बुजुर्ग महिला की हत्या

Share on FacebookShare on Twitter

जामताड़ा: झारखंड में संथाल परगना प्रमंडल अन्तर्गत जामताड़ा जिले के बेना गांव के कुछ लोगों ने डायन होने के संदेह में करीब 62 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी. पुलिस ने  बुधवार की सुबह गांव से एक किलोमीटर दूर महिला की लाश बरामद किया. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृत महिला की पहचान जामताड़ा थाना क्षेत्र के बेना गांव की  निवासी 62 वर्षीय मीरा देवी के नाम से हुई है.

मृतिका के पुत्र संतोष महतो की शिकायत पर जामताड़ा थाना कांड संख्या 93ध्20 दर्ज किया गया है.जिसमें गांव के ही एक ही परिवार के परेश महतो, हराधन महतो,चिंतामनी महतो, गंगाधर महतो, परिमल महतो, निरंजन महतो, रिंकू देवी, मेफू देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पुत्र ने उक्त नामजद लोगों पर उसकी मां मीरा देवी की पत्थर से कुचल कर हत्या करने तथा लाश को गांव में दूर फेंक देने का आरोप लगाया है. घटना की सूचना मिलते ही

जामताड़ा पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इसके साथ ही पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और परिजनों एवं ग्रामीण से पूछताछ की. परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर डायन के संदेह में महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है.

मृतका के पुत्र और सूचक संतोष ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने एक साजिश के तहत उसकी मां की हत्या कर शव को रेल पटरी पर लिटाकर घटना से संबंधित अनुसंधान की दिशा मोड़ने का प्रयास किया था.  मृतिका के पुत्र ने पुलिस को बताया कि उसकी 62 वर्षीय मां मीरा देवी मंगलवार की शाम संध्या 6 बजे से ही गायब थी.

रात करीब 10 बजे जब उसकी मां घर वापस नहीं आई तो लोगों को संदेश हुआ और ग्रामीण के सहयोग से अपनी मां की खोजबनी करने लगे. खोजबीन के क्रम में बुधवार को पता चला कि एक गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित सुनसान जगह पर एक बुजुर्ग महिला का शव पड़ा हुआ है. इस जानकारी पर जब घर के लोग मौके  पर पहुंचे तो देखा कि मेरी उसकी मां मीरा देवी मृत पड़ी है.

संतोष का दावा है कि नामजद लोगों की साजिश थी कि उसकी मां को मारकर रेल पटरी पर लेटा दिया जाय ताकि लोग समझे कि उसकी मां ने आत्महत्या कर ली है. मृतका के पुत्र ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पूर्व नामजद आरोपी परेश महतो को पैरलाईस मार दिया था. इसके लिए परेश महतो के भाई एवं पुत्र उसकी मां पर डायन होने का आरोप लगाकर अक्सर उसके परिवार को प्रताड़ित करता था. संतोष के परिवार के लोग इसको लेकर कई बार आरोपियों को सभझाने के साथ विरोध करा चुके थे. जब परिवार के लोग समझाने जाते थे तो वे लोग हर समय उसकी मां को जान से मारने की धमकी देता रहता था.

पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने मीडिया कर्मियों से कहा कि प्रथम दृष्टया मामला बुजुर्ग महिला की हत्या का प्रतीत होता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाकिस्तान की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देगी भारतीय सेना,पश्चिमी मोर्चे पर है सतर्क

Next Post

कोरोना संक्रमित महिला व 4 वर्षीय बच्चे सहित 7 लोग स्वस्थ होने के बाद घर लौटे

Next Post
कोरोना संक्रमित महिला व 4 वर्षीय बच्चे सहित 7 लोग स्वस्थ होने के बाद घर लौटे

कोरोना संक्रमित महिला व 4 वर्षीय बच्चे सहित 7 लोग स्वस्थ होने के बाद घर लौटे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d