BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लखनऊ में हुई हिंसा में बांग्लादेशियों के होने की जताई आशंका, पुलिस को मोबाइल से मिला सुराग

by bnnbharat.com
December 20, 2019
in समाचार
लखनऊ में हुई हिंसा में बांग्लादेशियों के होने की जताई आशंका, पुलिस को मोबाइल से मिला सुराग
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: लखनऊ में गुरुवार को हुई हिंसा में मारे गए वकील के शव का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा. आपको बता दें की वीडियोग्राफी में वकील के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा.  इसके अलावा संभल हिंसा में समाजवादी पार्टी के सांसद बर्क और सपा जिलाध्यक्ष समेत 17 पर केस दर्ज किया गया है. वहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू है. जबकि गाजियाबाद, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, बरेली, आजमगढ़ समेत कई जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है. यूपी में निषेधज्ञा तोड़कर 102 स्थानों पर प्रदर्शन के बाद 3305 लोगों को हिरासत में लिया गया है. सीएम योगी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि उपद्रवियों की सम्पत्ति नुकसान की भरपाई करेंगे.

लखनऊ में हिंसा करने वाले उपद्रवी बांग्लादेशी होने की आशंका

लखनऊ में हुई हिंसा में बांग्लादेशियों के सामने होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस को मिले सुराग तो यही इशारा कर रहे हैं. दरअसल, लखनऊ पुलिस को हिंसा के बाद पांच मोबाइल फोन मिले हैं. जिनमें बांग्ला भाषा में संदेशों का आदान-प्रदान किया गया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि ये उपद्रवी बांग्लादेशी हैं. जो हिंसा फैलाने के मकसद से ही यहां इकट्ठा हुए थे. मामले की जांच की जा रही है.

बता दें कि बृहस्पतिवार को लखनऊ में नागरिकता कानून के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ. इस दौरान कई इलाकों में हिंसा भड़क उठी. दंगाइयों ने बस, कारें व दोपहिया वाहनों में आग लगाने के साथ ही पुलिस चौकियां जला डाली. एहतियात के तौर पर शनिवार दोपहर तक के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

कानपुर और उन्नाव में जियो ने नेट सेवा की बंद

नागरिकता कानून को लेकर लखनऊ में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद कानपुर और उन्नाव में जियो ने इंटरनेट की सेवाएं बंद कर दी हैं. वही उन्नाव में नागरिकता कानून को लेकर जुमे की नमाज के प्रदर्शन की सुगबुगाहट पर प्रशासन अलर्ट हो गया है.

 सपा-कांग्रेस पर मायावती का हमला

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और संभल में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर सपा और कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि किसी भी विरोध प्रदर्शन या धरने में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा कि हमने हमेशा नागरिकता संशोधन विधेयक Citizenship Amendment Act का विरोध किया है, हम शुरू से ही इसका विरोध करते रहे हैं, लेकिन अन्य पार्टियों की तरह हम सार्वजनिक संपत्ति और हिंसा को नष्ट करने में विश्वास नहीं करते हैं.

मायावती ने कहा कि मैं अपनी पार्टी के लोगों से अपील करती हूं कि इस समय में देश में व्याप्त इमर्जेंसी के दौरान सड़कों पर न उतरें, इसकी जगह विरोध के दूसरे तरीकों को अपना जाएं.

हिरासत में लिए गए 3305 लोग

पुलिस मुख्यालय ने दावा किया है कि बृहस्पतिवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस ने हिंसक प्रदर्शन को रोकने के लिए 3305 लोगों को हिरासत में लिया गया. वहीं सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर किए गए आपत्तिजनक, भ्रामक पोस्ट, मैसेज के संबंध में प्रदेश में कुल 13 अभियोग पंजीकृत किए गए और 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया. 1786 ट्विटर पोस्ट और 3037 फेसबुक व 38 यूट्यूब पोस्ट को हटाने के लिए सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्मृति ईरानी ने कहा, जो लोग हिंसक तत्वों को समर्थन प्रदान कर रहे हैं, उनके खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

Next Post

कुलदीप सिंह सेंगर को उम्रकैद की सजा, 25 लाख का जुर्माना भी

Next Post
कुलदीप सिंह सेंगर को उम्रकैद की सजा, 25 लाख का जुर्माना भी

कुलदीप सिंह सेंगर को उम्रकैद की सजा, 25 लाख का जुर्माना भी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d