BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खत्म हुआ सस्पेंस, एमएस धोनी ने इस कारण लिया बौद्ध भिक्षु का अवतार

by bnnbharat.com
March 16, 2021
in समाचार
खत्म हुआ सस्पेंस, एमएस धोनी ने इस कारण लिया बौद्ध भिक्षु का अवतार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज कल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं. आईपीएल 2021 की तैयारियों के बीच एमएस धोनी की एक फोटो चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल, पिछले कुछ दिनों से धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. धोनी इस तस्वीर में बौद्ध भिक्षु जैसे दिख रहे हैं. धोनी की इस तस्वीर के सामने आने के बाद से उनके फैंस यह जानने की कोशिश में लगे हुए हैं कि आखिर उन्होंने यह अवतार क्यों लिया. हालांकि, अब इस राज़ से पर्दा उठ गया है. दरअसल, धोनी ने आईपीएल 2021 के एक एड के लिए बौद्ध भिक्षु का अवतार लिया है. माही अपने इस वीडियो में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को लालची कह रहे हैं. दरअसल, धोनी इस वीडियो में रोहित की एक कहानी बच्चों को सुनाते दिख रहे हैं. वीडियो में धोनी कहते हैं, ‘ये हिटमैन रोहित की कहानी है. एक बार शेर के मुंह खून लग गया. पांच बार जीतने के बाद भी उसका पेट नहीं भरा है. आईपीएल का नया मंत्र है, अगर लालच से जीतने की भूख बढ़ती है, तो लालच कूल है.’ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग ने ट्वीटर पर इस वीडियो को शेयर किया है. अब साफ हो गया है कि धोनी ने आईपीएल के एड के लिए अपना सिर मुंडवा कर बौद्ध भिक्षु का अवतार लिया है. सोशल मीडिया पर धोनी की इस वीडियो को देख लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

गौरतलब है कि आईपीएल 2021 का पहला मैच 09 अप्रैल को मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स 10 अपैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अभियान का आगाज़ करेगी गौरतलब है कि एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स तीन बार इस लीग का खिताब जीत चुकी है. हालांकि, आईपीएल 2020 में चेन्नई का प्रदर्शन काफी खराब रहा था. आईपीएल के इतिहास में पहली बार चेन्नई प्ले ऑफ में नहीं पहुंच सकी थी.गौरतलब है कि आईपीएल 2021 का पहला मैच 09 अप्रैल को मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स 10 अपैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अभियान का आगाज़ करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चीनी सरकार ने कसा जैक मा पर शिकंजा, मीडिया कारोबार को बेचने का दिया आदेश

Next Post

ट्विटर पर बल्लेबाज मयंक से हुई गलती, संजना गणेशन की जगह संजय बांगड़ को कर दिया टैग

Next Post
ट्विटर पर बल्लेबाज मयंक से हुई गलती, संजना गणेशन की जगह संजय बांगड़ को कर दिया टैग

ट्विटर पर बल्लेबाज मयंक से हुई गलती, संजना गणेशन की जगह संजय बांगड़ को कर दिया टैग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d