BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खिलाड़ी माराडोना की मौत को लेकर लापरवाही का शक, डॉक्टर के घर और ऑफिस पर रेड

by bnnbharat.com
November 30, 2020
in समाचार
खिलाड़ी माराडोना की मौत को लेकर लापरवाही का शक, डॉक्टर के घर और ऑफिस पर रेड
Share on FacebookShare on Twitter

अर्जेंटीना: अर्जेंटीना के जाने-माने फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना के डॉक्टर लीयोपोल्डो लुके के क्लिनिक और घर पर पुलिस ने छापेमारी की है. अर्जेंटीना मीडिया ने इसकी पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि माराडोना के इलाज के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं की गई थी.

माराडोना का परिवार और वकीलों का मानना है कि डॉक्टर ने इलाज के दौरान लापरवाही की थी. इसी वजह से उनकी जान गई. माराडोना की बेटी ने आरोप लगाया था कि डॉक्टर्स की तरफ से उन्हें सही दवाई नहीं दी गई थी, इसी वजह से उनकी जान गई.  

माराडोना के वकील मटियास मोरला ने इस मामले में विस्तृत जांच की मांग की है. मोरला ने कहा है कि माराडोना के घर एम्बुलेंस पहुंचने में 30 मिनट से भी ज्यादा का समय लग गया था. उन्होंने सीधे-सीधे अस्पताल पर इलाज में देरी करने का भी आरोप लगाया है.  

कौन थे डिएगो माराडोना-

माराडोना को दुनिया के महान फुटबॉलरों में गिना जाता है. “Hand of God” के नाम से दुनिया में मशहूर माराडोना ने 1986 में अर्जेंटीना को वर्ल्ड चैम्पियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी.  

80 और 90 के दशक में फुटबॉल की दुनिया में माराडोना की तूती बोलती थी. माराडोना ने 1977 से 1994 तक अर्जेंटीना के लिए फुटबॉल खेला. FIFA प्लेयर ऑफ दी सेंचुरी पुरस्कार के लिए उन्हें इंटरनेट वोटिंग में पहला स्थान मिला था और उन्होंने पेले के साथ पुरस्कार में साझेदारी की थी. माराडोना ने अकेले अपने दम पर अर्जेंटीना को 1986 का फुटबॉल वर्ल्ड कप जिताया था.

1986 के विश्व कप में डिएगो माराडोना ने हाथ की मदद से गोल किया था. बाद में उन्होंने इसे ‘हैंड ऑफ गॉड’ यानी ईश्वर का हाथ करार दिया था. माराडोना ने ये गोल इंग्लैड के खिलाफ मैच में किया था. माराडोना 1986 में मैक्सिको में खेले गए विश्व कप में अर्जेंटीना के कप्तान थे.

उन्होंने क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना की इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से जीत के बाद कहा था, “यह ईश्वर का हाथ यानी ‘हैंड ऑफ गॉड’ था.’ उस विश्व कप में माराडोना के दम पर अर्जेंटीना दूसरी बार चैम्पियन बना था. फाइनल में अर्जेंटीना ने वेस्ट जर्मनी को 3-2 से शिकस्त देकर दूसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया था.” 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जुआ अड्डा पर छापेमारी, 7 गिरफ्तार, 65 हजार नकद जब्त

Next Post

शर्मनाक रिकॉर्ड: 46 सालों में ‘टीम इंडिया’ को लगातार 5 मैचों में करना पड़ा हार का सामना

Next Post
शर्मनाक रिकॉर्ड: 46 सालों में ‘टीम इंडिया’ को लगातार 5 मैचों में करना पड़ा हार का सामना

शर्मनाक रिकॉर्ड: 46 सालों में 'टीम इंडिया' को लगातार 5 मैचों में करना पड़ा हार का सामना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d