BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वीप के तहत डीपीएस में इलोक्यूशन और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

by bnnbharat.com
December 9, 2019
in Uncategorized
स्वीप के तहत डीपीएस में इलोक्यूशन और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter
  • मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यक्रम में हुए शामिल

  • छात्रों ने इलोक्यूशन और क्विज प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

  • विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को किया गया पुरस्कृत

  • बिना भय, द्वेष और प्रलोभन के मताधिकार का प्रयोग करें – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

  • स्वीप की शुरुआत रांची से हुई – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

रांची: मतदाता जागरुकता के लिए स्वीप कोषांग रांची की ओर से विभिन्न शिक्षण संस्थानों में लगातार अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. दिनांक 09 दिसंबर 2019 को सैटेलाइट काॅलोनी स्थित डीपीएस स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चैबे मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए.

स्वीप की शुरुआत रांची से हुई -सीइओ

कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय चैबे ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड और जिला निर्वाचन पदाधिकारी, रांची के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. स्वीप कोषांग की ओर से विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कई तरह के कार्यक्रमों को आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 2009 विधानसभा के दौरान जब के के सोन, रांची के उपायुक्त थे तब स्वीप की शुरुआत हुई थी.

बूथ ऐप के बारे में दी जानकारी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड विनय चैबे ने कार्यक्रम के दौरान बूथ ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ये ऐप रांची विधानसभा में इस बार प्रयोग में लाया जायेगा. इससे मतदान के दिन मतदान प्रक्रिया में समय की बचत होगी.

अभिभावकों को वोट देने के लिए करें प्रेरित: विनय चैबे

कार्यक्रम के दौरान छात्रों से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि वो अपने अभिभावकों को वोट देने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि राज्य मेें पांच चरणों मे मतदान हो रहे हैं, अब हम तीसरे चरण में पहुंच चुके हैं. सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को यह निदेश दिया गया है कि अभिभावकों को मतदान का शपथ दिलाएं. इसके लिए स्कूलों में संकल्प पत्र बांटे गये हैं जिस पर छात्र अपने माता-पिता एवं अभिभावकों से मतदान अवश्य करने का संकल्प लेंगे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों से अपने अभिभावकों को बिना किसी भय, द्वेष और प्रलोभन के मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने की अपील की.

डीपीएस इएलसी की प्रशंसा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय चैबे ने इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब, डीपीएस की प्रशंसा की और कहा कि ये बहुत ही सक्रियता से कार्य कर रही है. कार्यक्रम के दौरान इलोक्यूशन और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया किया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. इलोक्यूशन में छात्रों ने देश में होनेवाले चुनाव के इतिहास और चुनावी प्रक्रिया के बारे में बताया.

विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

स्वीप के तहत डीपीएस में कराये गये विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे रंगोली, पेंटिग, क्विज, डिबेट आदि के विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चैबे ने बच्चों को पुरस्कृत किया. कार्यक्रम के दौरान उपविकास आयुक्त अनन्य मित्तल, स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला और नोडल पदाधिकारी डाॅक्टर प्रभात शंकर उपस्थित थे. सिटी की इलेक्शन एंबेसडर शानवी ने क्विज कंपीटिशन का संचालन किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस ने झारखंड को नक्सलवाद की तरफ धकेलाः पीएम

Next Post

परिजनों ने प्रेमी से मिलने से रोका तो प्रेमिका ने खाया जहर

Next Post
परिजनों ने प्रेमी से मिलने से रोका तो प्रेमिका ने खाया जहर

परिजनों ने प्रेमी से मिलने से रोका तो प्रेमिका ने खाया जहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d