BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वामी चिद्भवानंद की भगवद गीता का किंडल वर्जन लॉन्च , पीएम बोले, भगवद गीता हमें विचार करने के लिए प्रेरणा देती है

by bnnbharat.com
March 11, 2021
in समाचार
स्वामी चिद्भवानंद की भगवद गीता का किंडल वर्जन लॉन्च , पीएम बोले, भगवद गीता हमें विचार करने के लिए प्रेरणा देती है
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्वामी चिद्भवानंद की भगवद गीता का किंडल वर्जन लॉन्च किया है. इस लॉन्च के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भगवद गीता हमें विचार करने के लिए प्रेरणा देती है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गीता हमें कुछ नया करने की प्रेरणा देती है. पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि भगवद गीता उन विचारों का संयुक्त रूप है जो आपको विषाद से लेकर विजय तक ले जाता है. उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गांधी हो या लोकमान्य तिलक, हर कोई भगवद गीता से प्रभावित रहा है. अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि गीता आपको ताकत देती है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि एक आर्टिकल में भगवद गीता से कोरोना काल को जोड़कर देखा गया. इसमें डॉक्टरों को अर्जुन बताया गया और अस्पतालों को युद्धस्थली के तौर पर दर्शाया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं देश के युवा से अपील करता हूं कि वो गीता को पढ़ें. गीता आपको जिंदगी में मुश्किलों से जूझने में मदद करेगी.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब दुनिया को दवाई चाहिए थी, तब भारत ने उतना किया, जितना वो कर सकता था. भारत पर इस बात पर गर्व करना चाहिए कि स्वदेशी वैक्सीन दुनियाभर में भेजी जा रही हैं. यही हमें गीता सिखाती है. हम समझते हैं कि आत्मनिर्भर भारत दुनिया के लिए अच्छा है.  इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के उपदेश भी लोगों को इसी तरह प्रभावित करते थे. बता दें कि तमिलनाडु के श्री रामकृष्ण तपोवनम आश्रम के फाउंडर स्वामी चिद्भवानंद के भक्तों की संख्या बहुत ज्यादा है. उनकी 186 से ज्यादा किताबें अलग-अलग फॉर्मेट में छप चुकी हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जंगल से युवक का नरकंकाल बरामद

Next Post

युवक की गोली मार कर हत्या

Next Post
युवक की गोली मार कर हत्या

युवक की गोली मार कर हत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d