रांची: भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज युवा दिवस मनाया गया. इस अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास विशेष रुप से उपस्थित थे. मेकन स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माल्यार्पण कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया.
इस अवसर पर उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद हम सब के प्रेरणा स्रोत रहे हैं. विश्व पटल पर भारत का मस्तक उत्कर्ष पर पहुंचाने वाले ऐसे महापुरुष को हम आज याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास कर रहे हैं. उनके सपनों का भारत, जिसकी वह कल्पना किए थे हम सब मिलकर उस पर काम कर रहे हैं उनके बताए हुए रास्ते पर चल कर ही हम नए भारत का निर्माण कर सकते हैं और आज हमें उन्हीं के बताए रास्ते पर चलकर नए भारत के निर्माण में लगे हैं.
उन्होंने कहा था उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए! सच को कहने के हजारों तरीके हो सकते हैं और फिर भी सच तो वही रहता है. खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है यह स्वामी जी के विचार हमारे प्रेरणा स्रोत है.
विधायक नवीन जैसवाल, सुबोध सिंह गुड्डू सहित सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने पुष्प अर्जित कर सभों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया. आज के इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सुबह सिंह गुड्डू, विधायक नवीन जायसवाल, प्रदेश प्रवक्त प्रतुल शाहदेव, प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो अमित कुमार, संजय पोद्दार, सूर्य प्रभात, अजय गिरी, पावन पासवान, ललित ओझा, उत्तम यादव, मंजू रानी, सीमा सिंह, दिलीप गुप्ता, बॉबी सरदार, टुनटुन यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. जानकारी प्रदेश के मीडिया प्रभारी संजय पधारने दी.

